फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Firing over land encroachment; case registered against 13 people.

Ghaziabad News: जमीन पर कब्जे को लेकर फायरिंग, 13 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Firing over land encroachment; case registered against 13 people.
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र में बुधवार रात जमीन पर कब्जे को लेकर फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस ने तीन नामजद और 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित बबलू त्यागी ने पुलिस को बताया कि उन्हें रात करीब 1:15 बजे फोन पर सूचना मिली कि उनके समधी राजीव उर्फ गुड्डू त्यागी की असालतपुर फरुखनगर स्थित खसरा नंबर 1153 की भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने तुरंत अपने चचेरे भाई वीरेंद्र एडवोकेट और राजीव वकील को जानकारी दी। इसके बाद रात में ही 112 नंबर पर पुलिस को सूचित कर दिया। वे अपनी कार से त्यागी चौक पहुंचे, जहां पुलिस की पीआरवी भी आ गई। पुलिस के साथ वे मौके पर पहुंचे तो अरुण गुप्ता, उसका बेटा वंश गुप्ता, गांव का सुमित और आठ-दस अन्य लोग दीवार तोड़ रहे थे। जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने पुलिस के सामने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आरोपी अपनी कारें छोड़कर मौके से फरार हो गए। एसीपी का कहना है कि कुल 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed