फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पत्नी प्रेमी के साथ फरार,पति लगा रहा थाने का चक्कर

पत्नी प्रेमी के साथ फरार,पति लगा रहा थाने का चक्कर

Sun, 23 Jun 2019 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 23 Jun 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
पत्नी प्रेमी के साथ फरार,पति लगा रहा थाने का चक्कर
extra marital affair
खड्डा। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ 25 दिन पूर्व भाग गई। मायके वालों ने बेटी को गायब करने का आरोप लगाकर ससुरालियों के खिलाफ की पुलिस को तहरीर दी। इधर पति भी थाने का चक्कर लगा रहा था। उसी बीच पत्नी ने फोन कर पति को प्रेमी के साथ भागने की बता बताई। पत्नी से बातचीत की रिकॉर्डिंग कर पति पुलिस को सुनाकर न्याय की गुहार लगा रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले परेशान युवक ने बताया कि पच्चीस दिन पहले वह इलाज के लिए घर के अन्य परिजनो के साथ बाहर गया था। घर में उसकी पत्नी और दो बच्चे मौजूद थे। आरोप है कि उसी बीच मौका पाकर उसकी पत्नी जेवर व नगदी लेकर घर पर ही बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ भाग गई। मामले की जानकारी होने पर वह पत्नी को इधर- उधर ढूंडने लगा।
विज्ञापन


इधर उसके ससुराल वालों ने पुलिस को तहरीर देकर उसी के ऊपर पत्नी के साथ अनहोनी का आरोप लगा दिया। इधर पुलिस ने पति को थाने बुलाकर महिला को हाजिर करने को कहा ।अचानक एक दिन अनजान नंबर से महिला का फोन पति की मोबाइल पर आया। तब पता चला कि वह प्रेमी के साथ चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति ने अनुनय विनय करते हुए बच्चों का वास्ता देकर घर लौट आने को कहा, लेकिन महिला ने साफ इंकार कर दिया। अलग-अलग नंबरों से तीन बार हुई बातचीत का पति ने रिकॉर्ड कर लिया। रविवार को थाने पहुंचे पति ने एसओ को साक्ष्य के तौर पर रिकॉर्डिंग सुनाई तो पुलिस चौक गई।अब पुलिस महिला को भगाकर ले जाने वाले युवक की तलाश कर रही है। एसओ ने बताया कि रिकॉडिग से सही तथ्य सामने आया है। मामले की जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed