फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   आरपीएफ ने रेल टिकट के धंधेबाज को पकड़ा

आरपीएफ ने रेल टिकट के धंधेबाज को पकड़ा

Sun, 16 Jun 2019 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 16 Jun 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
आरपीएफ ने रेल टिकट के धंधेबाज को पकड़ा
रेलवे अवैध टिकट का धंधा करने के आरोप में नवीन वर्मा को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। - फोटो : अमर उजाला
कप्तानगंज। आरपीएफ ने मथौली बाजार में छापा मार कर अवैध तरीके से रेलवे टिकट बनाने के कारोबारी को गिरफ्तार किया। मौके से 19 टिकट, लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल और नकदी बरामद की।
विज्ञापन

कप्तानगंज आरपीएफ प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे टिकट बनाने की सूचना के आधार पर मथौली बाजार में एक दुकान पर छापा मारा गया।

वहां एक तत्काल और 18 सामान्य टिकट बरामद हुए। इसकी कुल कीमत 33905 रुपये है। जांच में पाया कि सभी टिकट पर्सनल आईडी से बने थे। एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, दो मोबाइल और 30 हजार रुपसे के साथ संचालक नवीन वर्मा पुत्र तुलसी वर्मा निवासी लक्ष्मीपुर थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी नवीन वर्मा को जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई से अवैध टिकट बनाने वाले कारोबारियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई में उप निरीक्षक सुरेश चंद पांडेय, सत्येंद्र कुमार, चंद्रभूषण, विजय प्रजापति आदि सहयोगी जवान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed