फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बेटी का तिलक भेजने के लिए वृद्घ ने निकाले थे बैंक से रुपये

बेटी का तिलक भेजने के लिए वृद्घ ने निकाले थे बैंक से रुपये

Sat, 15 Jun 2019 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
बेटी का तिलक भेजने के लिए वृद्घ ने निकाले थे बैंक से रुपये
वृद्ध से 49 हजार रुपये छीनकर टप्पेबाज फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही बाजार में स्थित पीएनबी की शाखा से शनिवार को रुपये निकालकर घर जा रहे वृद्ध से टप्पेबाजों ने 49 हजार रुपये छीन लिया और फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।

बरवापट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धोकरहां के टोला कतरा निवासी नवमी यादव पीएनबी से अपने गांव की एक महिला के साथ पीएनबी से रुपये निकालने आए थे। उन्हें अपनी बेटी सरिता का तिलक भेजने के लिए रुपये की जरूरत थी। वह खाते से 49 रुपये निकालकर बैंक के बगल में लघु शंका करने के लिए आगे बढ़े ही थे कि दो की संख्या में आए टप्पेबाजों में से एक ने उन्हें पकड़ लिया और दूसरे ने पैंट की जेब में रखे 49 हजार रुपये छीन लिए और बाइक से फरार हो गए। वृद्ध के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार जुट गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीएनबी की शाखा से जानकारी लेने के बाद मामले की जांच में जुट गई, लेकिन टप्पेबाज पुलिस के हाथ नहीं आए। एसओ नीरज शाही ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही टप्पेबाजों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed