{"_id":"5cfd4e6fbdec2207140c7f79","slug":"156010455116-kushinagar-news125","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान से 73 हजार रुपये की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शराब की दुकान से 73 हजार रुपये की चोरी
Mon, 10 Jun 2019 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
वाइन शॉप।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बरवा राजापाकड़ गांव के सीताराम चौराहा पर देसी शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 73 हजार रुपये चुरा लिया। भागते समय दुकान के सामने अपनी बाइक छोड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
अमरवा खुर्द गांव के निवासी अनुज्ञापी राजकुमार पांडेय की तरफ से पुलिस को सौंपी गई तहरीर में बताया गया है कि शनिवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे दुकान के सेल्समैन अंकित जायसवाल व सत्यप्रकाश सिंह दुकान बंदकर एक निमंत्रण में चले गए।
वापस आए तो देखा कि एक व्यक्ति काउंटर की खिड़की तोड़कर रुपये निकाल रहा है और उसका दूसरा साथी बाइक लेकर खड़ा है। सेल्समैनों को आता देख चोर रुपये लेकर फरार हो गए, लेकिन जल्दबाजी में उनकी बाइक वहीं छूट गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड है। सूचना पर रविवार की सुबह पहुंची पुलिस ने जांच की और बाइक को कब्जे में लेकर थाने लाई। एसओ राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि बाइक पुलिस के कब्जे में है। मामले की छानबीन की जा रही है।