फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   कुशीनगर के दर्शनीय स्थलों की हुई सघन जांच

कुशीनगर के दर्शनीय स्थलों की हुई सघन जांच

Sun, 09 Jun 2019 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
कुशीनगर के दर्शनीय स्थलों की हुई सघन जांच
पर्यटन स्थलों की सुरक्षा का पुलिस ने लिया जायजा
विज्ञापन

मंदिर में घूम रहे युवकों के पहचान पत्र की हुई जांच
मुख्य गेट पर तैनात गार्डों को बगैर आईडी प्रवेश न देेने के निर्देश
कसया। पुलिस ने रविवार को पर्यटन स्थलों की सुरक्षा का जायजा लिया। डॉग स्क्वॉड ने जगह-जगह तलाशी ली। सुरक्षा गार्डों को संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने और पुलिस को तत्काल सूचित करने की हिदायत दी।

दोपहर लगभग एक बजे कसया एसएचओ सुनील कुमार राय, प्रभारी चौकी इंचार्ज सजनू यादव, कांस्टेबल अमित वर्मा, संतोष कुमार, रमेश कुमार, राजीव वर्मा चाइना मंदिर पहुंचे। प्रवेश द्वार पर गहनता से जांच की गई। टीम यहां से महापरिनिर्वाण मंदिर के मुख्य गेट पर पहुंची। यहां तैनात महिला व पुरुष गार्डों को बगैर आईडी के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्देश दिया। कहा कि अगर कोई एतराज जताता है तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस दें, ताकि ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जा सके। महापरिनिर्वाण मंदिर में जगह-जगह बैठे लोगों की आईडी की जांच भी की गई। जिनके पास आईडी नहीं थी, उन्हें हिदायत दी गई। टीम ने माथा कुंवर मंदिर, रामाभार स्तूप, थाई मंदिर, वर्मी मंदिर सहित अन्य संवेदनशील स्थलों पर भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed