फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   आहत पिता ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, की कार्रवाई की मांग

आहत पिता ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, की कार्रवाई की मांग

Thu, 06 Jun 2019 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
आहत पिता ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, की कार्रवाई की मांग
बंटवारे से नाखुश बेटे ने पिता का हाथ तोड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। घर के बंटवारे से नाखुश बेटे ने बुजुर्ग पिता का हाथ तोड़ दिया। थाने पर भी सुनवाई न हुई तो बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय पहुंचा। ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।

एसपी कार्यालय में मिले कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सिंघाड़ी बाजार निवासी भागवत ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। दोनों परिवार के भरण-पोषण के लिए कोई काम नहीं करते हैं। उन्होंने चार कट्ठा जमीन में घर बनवा रखा है। भागवत ने बताया कि बेटे बंटवारे की मांग करने लगे तो 20 मई को दो-दो कट्ठे में बने घर दोनों बेटों में बांट दिया, लेकिन बड़ा बेटा विनोद इस बंटवारे से संतुष्ट नहीं हुआ। भागवत के मुताबिक वह अलग जमीन की मांग कर रहा था। आरोप है कि उसकी बात न मानने पर उसने बेरहमी से पिटाई की, उनका हाथ भी तोड़ दिया। प्लास्टर और डॉक्टरी रिपोर्ट लेकर कप्तानगंज थाने पहुंचे, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। कुछ दिन पुलिस की कार्रवाई का इंतजार करने के बाद भी कोई कार्रवाई न होते देख वह बृहस्पतिवार को एसपी से मिले और ज्ञापन सौंपा। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed