फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बारात में बवाल

बारात में बवाल

Thu, 06 Jun 2019 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
बारात में बवाल
स्प्रे छिड़कने के विवाद में घराती-बराती पक्ष भिड़े
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में संपन्न हुआ विवाद समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
जटहां बाजार। क्षेत्र के कंठीछपरा के बाड़ी टोला में बुधवार की रात आई बरात में महिलाओं पर स्प्रे को लेकर बवाल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। रात भर पुलिस जमी रही तब जाकर शादी का कार्यक्रम संपन्न हो पाया।

नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के पटेरहा बुजुर्ग निवासी नर्वदा कुशवाहा के बेटे दीनानाथ कुशवाहा की बुधवार की रात बरात जटहां बाजार थाना क्षेत्र के कंठीछपरा के बाड़ी टोला निवासी नवल किशोर कुशवाहा के घर आई थी। द्वार पूजा के दौरान रात करीब नौ बजे दूल्हे का भाई स्प्रे कर रहा था। स्प्रे गीत गा रही महिला के ऊपर चला गया। लड़की पक्ष के लोग एतराज करने लगे। धीरे-धीरे घराती व बराती की तरफ से बात बढ़ गई और दोनों पक्षों में विवाद हो गया। वर पक्ष के लोग बरात वापस ले जाने की धमकी देने लगे। दोनों तरफ से जमकर हाथापाई हुई। उसी बीच किसी ने यूपी-100 तथा थाने की पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर डायल 100 तथा थाने से एसआई नंदलाल यादव पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस के हस्तक्षेप करने के बाद मामला शांत हुआ। दोनों तरफ से गहमागहमी बने रहने के कारण रात भर एसआई नंदलाल यादव, सिपाही संतोष प्रजापति, सुधीर कुमार, जालंधर. सिंहासन सिंह जमे रहे। उसके बाद शादी का कार्यक्रम संपन्न हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed