{"_id":"5cf803c3bdec22077268b679","slug":"155975775820-kushinagar-news139","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जून को दो व्यापारियों के परिवारवालों में हुई थी मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो जून को दो व्यापारियों के परिवारवालों में हुई थी मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घायल व्यवसायी की मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या का केस
- पुलिस ने चार व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किया है गैरइरादतन हत्या का केस
- एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। नगर के दरबार रोड निवासी दो व्यापारियों के परिवारवालों के बीच हुई मारपीट में घायल एक व्यापारी की इलाज के दौरान मंगलवार की शाम मौत हो गई। पुलिस इस मामले में चार व्यक्तियों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश में जुटी है।
पडरौना नगर के दरबार रोड पर छुछिया गेट के निकट विजय कुमार जायसवाल और दूसरे पक्ष के गोलू जायसवाल की दुकान है। विजय जायसवाल की तरफ से तीन जून को पडरौना कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया गया था कि सौंदर्य प्रसाधन एवं जनरल स्टोर्स की दुकान है। पुरानी रंजिश को लेकर दूसरे पक्ष के लोग उनकी दुकान पर टूट पड़े थे और दुकान में तोड़फोड़ करने के साथ ही परिवार के लोगों को मारा पीटा था। बीच बचाव में पहुंचे विजय जायसवाल और उनके पुत्र जवाहर जायसवाल को भी मारा पीटा था। विजय के सिर में चोट आई थी। दोनों ने अपना डॉक्टरी मुलाहिजा कराने के बाद कोतवाली में तहरीर दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में चार व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज किया था। इलाज के बाद विजय और उनके पुत्र घर चले गए थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर शाम विजय जायसवाल के सिर में फिर से तेज दर्द शुरू हुआ, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमे में वृद्घि करते हुए चारों व्यक्तियों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाल मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि इस बार मृतक विजय जायसवाल की पत्नी सुषमा जायसवाल की तहरीर पर मुकदमे में वृद्घि करते हुए गोलू जायसवाल, शांतनु जायसवाल, मुकुंद जायसवाल और सुरेंद्र के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में शांतनु को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।