फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   इलाहाबाद बैंक से दोपहर 12.30 बजे निकाली रकम

इलाहाबाद बैंक से दोपहर 12.30 बजे निकाली रकम

Tue, 04 Jun 2019 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद बैंक से दोपहर 12.30 बजे निकाली रकम
फोटो के साथ----
विज्ञापन

महिला को अगवा किया, पीटा और फिर रुपये लूटकर भाग निकले
गांधी चौक से जबरिया महिला को कार में बैठा कर सुनसान जगह उठा ले गए
कसया के इलाहाबाद बैंक से रुपये निकाली थी महिला
महिला ने थाने पहुंचकर दी पुलिस को जानकारी दी
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। सोमवार को दिनदहाड़े कार सवार बदमाश कसया के गांधी चौक से एक महिला का अपहरण कर लिए और उसे सुनसान जगह ले जाकर पिटाई करने के बाद 97 हजार रुपये लूट लिए। बाद में महिला कसया थाने पर पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव के बाबू टोला निवासी नजमा खातून (45) सोमवार को पडरौना मार्ग स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा कसया पहुंचीं। वह अपने खाते से 97 हजार रुपये निकाल कर सलवार की जेब में रखकर बैंक से बाहर निकलीं। वह जैसे ही गांधी चौक पहुंचीं, वैसे ही बदमाशों ने उन्हें जबरिया कार में बैठा लिया। बदमाश महिला को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पकड़िहवा के निकट से गुजरी नहर की पटरी पर ले गए, जहां सुनसान देख कर महिला की पिटाई कर 97 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद वहीं महिला को छोड़ कर कार सवार बदमाश भाग गए। पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी। घटना से वह सहम गईं और किसी तरह राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर पहुंचीं। फिर वहां से टेंपो से थाने पहुंचीं। पीड़िता ने बताया कि बैंक से रकम उन्होंने जमीन खरीदने के लिए और बेटी को किसी काम के लिए देने को निकाली थीं। पीड़िता ने बदमाशों के पूरी कहानी बयां की। इधर, पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया। इसमें एक सफेद टी शर्ट और जींस पहने युवक की पहचान पीड़िता ने की। पुलिस के मुताबिक युवक और महिला के बीच बैंक में बातचीत करने व गांधी चौक जाते समय पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने रुककर बातचीत करने की तस्वीर साफ दिखाई दे रही है। हालांकि, पीड़िता की तरफ से युवक को अपरिचित बताया जा रहा है। एसओ अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। सीसीटीवी फुटेज व पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी तहरीर नहीं मिली है। सीओ रामदास प्रसाद कहा कि मामले की जानकारी हुई है। नगर के एक होटल में हुए युवती हत्याकांड के न्यायिक कार्य में व्यस्त थे। सीसीटीवी फुटेज व पीड़िता की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई के निर्देश एसओ को दिए गए हैं।
विज्ञापन


विधायक ने पुलिस की सक्रियता पर उठाया सवाल
विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी कहा कि दिनदहाड़े बदमाशों के जरिए महिला का अपहरण कर पिटाई करने के बाद लूट को अंजाम देना पुलिस की सक्रियता पर सवाल है। 24 घंटे के अंदर घटना का पर्दाफाश होना चाहिए। पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए। ऐसी किसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए पुलिस की चौकसी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाते से निकल गए 90 हजार रुपये
जौरा बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा बाजार में संचालित पूर्वांचल बैंक से एक खाताधारक के खाते से फर्जी तरीके से 90 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शाखा प्रबंधक को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। गौराखोर गांव की निवासी नैबुन नेशा पत्नी बिकाऊ ने बताया कि उनका पूर्वांचल बैंक की जोकवा बाजार शाखा में बचत खाता है। उन्होंने 31 मई को खाते में 20500 रुपये जमा किया था। उन्होंने बताया कि उनके खाते में कुल रकम 146726 रुपये होना चाहिए, लेकिन बैंक में रुपये निकालने पहुंचीं तो बैलेंस मात्र 56,676 रुपये ही थे। जब उन्होंने पासबुक प्रिंट कराया तो पता चला कि उनके खाते से आधार नंबर के जरिए 10 बार में 90 हजार 50 रुपये निकाल लिए गए हैं। यह देखकर उनके होश उड़ गए और शेष बचे रुपये तुरंत खाते से निकाल लिया। उन्होंने इस बाबत शाखा प्रबंधक से भी शिकायत की। पीड़िता का कहना है कि धोखाधड़ी कर उनके खाते से रुपये निकाले गए हैं। इस बाबत शाखा प्रबंधक बीके श्रीवास्तव ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। रीजनल ऑफिस को भी अवगत करा दिया गया है। जांच में आए तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed