फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   किशोर का शव मिला

किशोर का शव मिला

Tue, 28 May 2019 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
किशोर का शव मिला
झोपड़ी में बालक का शव फंदे से लटका मिला
विज्ञापन

मौत से बेसुध परिजन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी पुलिस की नजर
सोहरौना गांव की घटना, सऊदी अरब कमाने गए हैं पिता
अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा (कुशीनगर)। क्षेत्र के सोहरौना में रविवार की देर रात एक बालक का झोपड़ी में लटकता हुआ शव मिला। इससे गांव में सनसनी फैल गई। पीड़ित परिजन घटना से अवाक हैं। बालक की मौत की वजह को लेकर तमाम तरह की चर्चा लोग कर रहे थे। इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के सोहरौना गांव निवासी लियाकत करीब चार साल से सऊदी अरब कमाने गए हैं। घर पर बेटा फिरोज व बड़ी बेटी तथा छोटा बेटा अपनी मां के साथ रहते थे। मां के मुताबिक रविवार को सभी रोजा रखे थे। 12 वर्षीय बेटा फिरोज सामान खरीदने खड्डा गया था। वह लगभग साढ़े पांच बजे शाम को गांव में ही घर से कुछ दूरी पर बनी झोपड़ी (घोठे) पर गया था। उस समय मां स्नान कर रही थी। स्नान के बाद मां ने फिरोज से घर चलने के लिए कहा तो उसने स्नान करके घर लौटने की बात की। जब शाम हो गई और घर नहीं लौटा तो ढूंढते हुए वह घोठे पर पहुंची तो दुपट्टे के फंदे से झोपड़ी में फिरोज लटक रहा था। इस उम्मीद से कि सांस चल रही होगी, उसने फंदे से उतार कर आंगन में लिटाकर शोर मचाया। इसके बाद लोग जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार को घर पर रिश्तेदार और आस-पड़ोस के लोग जुटे हुए थे। चीख-पुकार मची हुई थी। सवाल यह है कि इतनी छोटी उम्र में उसने आत्मघाती कदम आखिर क्यों उठाया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अज्ञात व्यक्ति का मिला शव
खड्डा। छितौनी-बगहा गंडक नदी रेल पुल पर सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। कुछ दूरी पर चप्पल व लोटा, डंडा भी बरामद हुआ। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार की सुबह गंडक नदी के रेल पुल पर एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव देखकर लोगों ने खड्डा के सालिकपुर चौकी पर सूचना दी। सूचना पर चौकी इंचार्ज अमित कुमार राय मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पुल के अंदर रेल पटरी से शव को बरामद किया । मृतक का चेहरा व पैर क्षतिग्रस्त हो गया था। उसके शरीर पर कुर्ता, गमछा, और चादर थी। तलाशी में कोई ऐसी चीच नहीं मिली, जिससे उसकी पहचान हो सके। जहां से पुल शुरू होता है, उससे कुछ दूरी पर चप्पल, लोटा व डंडा पड़ा था। अंदाज लगाया जा रहा है कि आत्महत्या की नीयत से व्यक्ति ने यह कदम उठाया होगा । प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह का पता चलेगा। वैसे प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed