{"_id":"5ce982eebdec22076e31b2c8","slug":"155880732717-kushinagar-news123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली पकड़ते समय नदी में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मछली पकड़ते समय नदी में डूबने से युवक की मौत
Sat, 25 May 2019 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
मौत पर बिलखते परिजन ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। क्षेत्र के भैंसहा गांव के पासी टोला का युवक मछली का शिकार करते दौरान छोटी गंडक नदी में डूबने लगा। आसपास खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो लोग उसे बचाने आए। जबतक उसे नदी से निकाला जाता, वह दम तोड़ चुका था। घटना शनिवार की सुबह के करीब 11 बजे की है।
भैंसहा गांव के पृथ्वी राजभर का 30 वर्षीय बेटा मनोज राजभर छोटी गंडक नदी में मछली पकड़ने गया था। उसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया। बच्चों ने शोर मचाया तो गांव के लोग आ गए। कुछ लोगों ने नदी में छलांग लगा दी। लोग डूबे युवक की तलाश का बाहर निकालकर लाए,लेकिन तब तक युवक की मौत हो गई थी।
थोड़ी देर में जानकारी होते ही नदी के तट पर उस युवक के परिवार के लोग पहुंचे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी एसओ जितेंद्र सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मैजिक की चपेट से टेंपो पलटा, पांच घायल
जौरा बाजार। तुर्कपट्टी क्षेत्र के धुनवलिया गांव के सामने हाईवे के किनारे सवारियों से भरे टेंपो को पीछे से मैजिक ने चपेट में ले लिया। टेंपो पलटने से पांच यात्री घायल हो गए। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी फाजिलनगर भेजवाया।
शनिवार दोपहर में सवारियां लेकर टेंपो फाजिलनगर से कसया की तरफ जा रहा था। धुनवलिया गांव के सामने फोरलेन क्रासिंग के पास टेंपो रोककर सवारी बैठाने लगा। उसी दौरान तेज गति से गुजरी मैजिक ने टेंपो को चपेट में ले लिया। चीख पुुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। बाद में मधुरिया चौकी के पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। पुलिस ने घायलों में पटहेरवा क्षेत्र के पिपरा कनक निवासी नसीमा खातून (45) और उनकी पुत्री नेहा परवीन (14), करजहां निवासी सुदामा प्रसाद (45)और उनकी पत्नी भागमनी देवी (40) व कसया निवासी जहीर अहमद (60) को फाजिलगर सीएचसी भेजवाया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया।
जमीन संबंधी विवाद में दो पक्ष भिड़े
तमकुहीराज। तरयासुजान क्षेत्र के डिबनी खास गांव में जमीन के विवाद में शनिवार को हुई मारपीट में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
डिबनी खास निवासी वकील का आरोप है कि जमीन के विवाद में कुछ लोगों ने उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया। बचाव में आई घर की महिलाओं को भी मारपीट कर घायल कर दिया। परिवार के चार लोग घायल हो गए है। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। एसओ ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
एसपी के निर्देश पर पांच के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज
बरवापटटी। 15 दिन पूर्व जमीन विवाद में मारपीट के मामले में एसपी के निर्देश पर पुलिस ने पांच लोगों पर बलवा मारपीट का केस दर्ज कर जांच कर रही है।
रामपुर बरहन के टोला भवानीपुर निवासी पीड़ित लालमुनी देवी पत्नी महंत यादव का कहना है कि वह अपनी जमीन पर नौ मई को मिट्टी गिरवा रही थी। उसी दौरान गांव के कुछ लोग गोलबंद होकर पहुंच गए।
आरोप है कि लोग उसे मारे-पीटे। उसकी सूचना पर यूपी-100 टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच पड़ताल की। आरोप है कि थाने पर तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर कार्रवाई का निर्देश एसओ को दिया। एसओ श्रीप्रकाश ने बताया कि आवेदन पत्र मिलते ही केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
खड़ी ट्राली से टकराई पिकअप, दो लोग घायल
हाटा। शनिवार शाम को हाटा कोतवाली के सुकरौली पुलिस चौकी के समीप हाइवे पर खड़ी ट्राली से पिकअप टकरा गई। घटना में दो लोग घायल हो गए। पिकअप देवरिया से गोरखपुर की तरफ जा रही थी।
देवरिया जिले के रामपुर कारखाना के रहने वाले नीरज, उमेश, जमशेर, इरफ़ान पिकअप से सोफासेट लेकर गोरखपुर की ओर जा रहे थे। हाटा कोतवाली के तितिला के समीप पिकअप अनियंत्रित होकर हाइवे पर खड़ी ट्राली में टकरा गई। नीरज और उमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायलों को पीएचसी सुकरौली पहुंचाया और पिकअप व ट्राली को कब्जे में ले लिया।