{"_id":"5ce9814fbdec220775594c12","slug":"15588069137-kushinagar-news193","type":"story","status":"publish","title_hn":"छानबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छानबीन में जुटी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम प्रसंग में दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा
रस्सी से हाथ-पैर बांधे युवक का सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा। हनुमानगंज क्षेत्र के अलग-अलग गांवों प्रेम प्रसंग में दो युवक पकड़े गए। एक युवक का हाथ-पैर रस्सी से बंधा वीडियो वायरल होने पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लिया।
गांव वाले बताते हैं कि क्षेत्र के एक गांव की महिला का पति बाहर रहता है। उससे गांव के ही सजातीय युवक की नजदीकी है। इस बात से महिला के परिजन शर्मिंदगी महसूस करते थे। आरोप है कि दो दिन पूर्व रात में युवक को महिला के ससुर व गांव वालों ने पकड़ लिया और हाथ-पैर बांध दिया। रात में ही पुलिस उसे मुक्त कराकर थाने ले गई। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। मामले में तब नया मोड़ तब आया जब महिला ने युवक को पाकसाफ बताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। उस समय किसी तरह उसे घर भेजा गया।
शनिवार को फिर थाने पहुंची महिला धमकी देने लगी कि आरोपी ससुर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह ट्रेन से कटकर जान दे देगी। पुलिस ने किसी तरह समझाबुझाकर उसे घर भेजा।
विज्ञापन
दूसरी घटना दूसरे गांव में शुक्रवार की रात हुई। पड़ोसी गांव का युवक घर में घुस गया और युवती के साथ मनमानी की कोशिश में परिजनों के हत्थे चढ़ गया। परिजनों ने जमकर पिटाई की और सूचना यूपी-100 को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को पकड़े गए युवक को सौंप दिया। एसओ ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि दोनों मामले की जांच की जा रही है।