फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   शव बरामद कर कार्रवाई में जुटी पुलिस

शव बरामद कर कार्रवाई में जुटी पुलिस

Tue, 21 May 2019 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
शव बरामद कर कार्रवाई में जुटी पुलिस
चौथे दिन पुलिस ने बरामद किया अधजला शव
विज्ञापन

टेकुआटार। कसया थाना क्षेत्र के गांव सोहसा पट्टी गौसी में नवविवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत के मामले में चार दिन बाद पुलिस ने गांव के समीप ही छोटी गंडक से अधजला शव बरामद किया।

शनिवार को अर्जुन की 20 वर्षीया पत्नी पूजा की संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। परिजन अधजला शव नदी में प्रवाहित कर फरार हो गए थे। खड्डा थाना क्षेत्र के गांव बहोर छपरा निवासी भुआल प्रजापति व उनकी पत्नी मीरा की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर, सास, ननद, देवर सहित 10 लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। सुबह शवदाह स्थल से कुछ दूरी पर नदी में अधजला शव दिखा तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। एसओ अतुल्य पांडेय ने बताया कि विवाहिता का अधजला शव दाह स्थल से कुछ दूरी पर नदी में मिला है। उसे कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed