{"_id":"5cc0ab26bdec22142e74c5d7","slug":"151556130598-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में लदे 28 पशु मरे, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रक में लदे 28 पशु मरे, चालक गिरफ्तार
Thu, 25 Apr 2019 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
kushinagar
kushinagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
cow
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा। भड़कुलवा चौराहे के पास से बुधवार को पुलिस ने गोवंशीय पशुओं से भरे ट्रक पकड़ा। तलाशी में ट्रक में 28 पशु मृत हाल में पाए गए। जिसे देख कर पुलिस सहम गई। सूचना पर पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची और मेडिकल के बाद पशुओं को दफनाने की व्यवस्था में जुट गई।
पुलिस को सूचना मिली कि गोवंशीय पशुओं से लदा ट्रक बिहार की ओर जा है। सूचना के आधार पर घेरेबंदी कर भड़कुलवा चौराहे के पास से ट्रक को पकड़ा लिया गया। इसी बीच मौका पाकर तस्कर भाग निकले, लेकिन ट्रक चालक पड़ लिया गया। तलाशी में ट्रक में 28 पशु मृत हाल में पाए गए। पशु चिकित्सक के अनुसार सभी पशुओं की मौत दम घुटने और गर्मी के कारण हुई है। ट्रक में मरे पशुओं को दफनाने के लिए पुलिस ट्रक को लेकर एक गांव में गई थी, लेकिन गांव के लोगों को भनक लगी तो लोग विरोध करने लगे। गांव के लोगों का कहना था कि इतनी बड़े संख्या में पशुओं को एक जगह दफनाने से गांव में बीमारी फैल सकती है। जिसके बाद पुलिस को वहां से ट्रक को हटाना पड़ा। कोतवाल कमलेश सिंह ने बताया कि पशु तस्करी रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। पकड़े गए चालक समेत भागे तस्करों पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।