फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   एक ही रात तीन घरों से लाखों की चोरी

एक ही रात तीन घरों से लाखों की चोरी

Wed, 01 May 2019 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 01 May 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
एक ही रात तीन घरों से लाखों की चोरी
तुर्कपट्टी क्षेत्र के शेखवाटोला गांव के एक घर में चोरी के बाद बिखरा सामान । - फोटो : अमर उजाला
तुर्कपट्टी। लाला गुरवलिया के शेखवा टोले में सोमवार की रात तीन घरों से चोर लाखों का सामान उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। क्षेत्र में चोरी की बढ़तीं घटनाओं से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन


लाला गुरवालिया के शेखवा टोला निवासी शरीफ पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गए थे। घर पर बुजुर्ग माता-पिता थे। घर की खिड़की का ग्रिल काटकर अंदर घुसे चोर आलमारी और बड़े बाक्स का ताला तोड़कर सोने की चेन, झुमका, अंगूठी समेत लाखों के जेवर तथा चार बक्से उठा ले गए। जाते-जाते चोरों ने बुजुर्ग दंपती के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी थी। मंगलवार सुबह गांव के बगीचे से पुलिस ने टूटा बाक्स बरामद किया।
विज्ञापन


यहां से चोर सैयद अली के घर पहुंचे और लोहे के फाटक की कुंडी तोड़कर सोने और चांदी के 22 जेवर चुरा ले गए। इसी गांव के उत्तर स्थित तेज प्रताप सिंह के घर से भी हजारों रुपये गहने चोरी चले गए। यहां छत पर सो रहे घरवालों को सुबह घटना की जानकारी मिली तो गांव के लोग सहम गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते एक माह में क्षेत्र के लवकुश, झनकौल, बेलवा बुजुर्ग आदि गांवों में हुईं आठ घरों में चोरी की घटनाओं के बाद लोग दहशत में हैं। लोगों का कहना है कि किसी घटना का पर्दाफाश नहीं होने से पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। जो घटनाएं नहीं खुली हैं, उनके जल्द पर्दाफाश की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed