फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   एनएच पर लबनिया चौराहे पर हुई दुर्घटना

एनएच पर लबनिया चौराहे पर हुई दुर्घटना

Fri, 25 Jan 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
एनएच पर लबनिया चौराहे पर हुई दुर्घटना
ट्रैक्टर की चपेट से टेंपो पलटा, मां-बेटी घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के लवनिया चौराहे पर ट्रैक्टर की टक्कर से अनियंत्रित होकर एक टेंपो पलट गया। इस दुर्घटना में मां-बेटी घायल हो गईं। उसे तमकुहीराज सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टेंपो व ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।
रजवटिया गांव की निवासी इंद्रावती देवी (50) पत्नी स्वर्गीय रामनरेश सिंह व उनकी विवाहित पुत्री रेनू देवी (30) शुक्रवार को दिन के करीब 11 बजे इलाज कराने तमकुहीराज के लिए निकली थीं। वह टेंपो से आ रही थीं। टेंपो लवनिया चौराहे तक पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दिया, जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में मां-बेटी घायल हो गईं। दोनों को तमकुहीराज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ संजय मिश्र ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया, जबकि ट्रैक्टर व टेंपो कब्जे में है।
विज्ञापन


बाइकों की टक्कर में दो घायल, रेफर
हाटा। शुक्रवार दोपहर बाद हाटा कोतवाली के छपरा भगत मोहल्ले के सामने फोरलेन पर बाइकों की टक्कर में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हाटा सीएचसी से गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाटा कोतवाली के कबिलेसहा निवासी 26 वर्षीय अनिल यादव बाइक से कसया की ओर से जा रहे थे। ये अभी हाटा नगर पालिका क्षेत्र के छपरा भगत मोहल्ले के पास पहुंचे ही थे कि उसी समय विपरीत दिशा से आ रहे भटनी बुजुर्ग गांव के रहने वाले 19 वर्षीय चंदन गुप्ता की बाइक से टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से घायलों को हाटा सीएचसी पर पहुंचाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed