फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   death in an accident

बाइक की चपेट में आने से किशोर की मौत

Sat, 15 Dec 2018 11:38 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 15 Dec 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
death in an accident
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : अमर उजाला
हाटा। नगर के पिपराइच मोड़ के पास हाईवे पर शनिवार की शाम तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह हाटा नगर पालिका क्षेत्र के परागपुर मोहल्ले का रहने वाला था। घटना की जानकारी होने पर मृत किशोर के घर कोहराम मच गया।
विज्ञापन

 

हादसे में बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। उसी समय वहां से गुजर रहे कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता और विधायक अजय कुमार लल्लू ने घायल को अपनी गाड़ी से हाटा सीएचसी पर पहुंचाया।

विज्ञापन

नगर पालिका हाटा के वार्ड नंबर एक परागपुर के रहने वाले 15 वर्षीय विजय मल्ल साइकिल से कस्बे की ओर जा रहे थे। उसी समय गोरखपुर की ओर से गुजरी तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

थोड़ी ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई। उसी समय वहां से गुजर रहे तमकुहीराज के विधायक अजय लल्लू ने घायल को अपनी गाड़ी में बैठा लिया और हाटा सीएचसी पर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने देखते ही किशोर विजय मल्ल को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल बाइक चालक 22 वर्षीय रवि कुमार निवासी मिश्र ढाढा गोपालपुर का इलाज हाटा सीएचसी पर चल रहा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed