फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   छठ वेदी व पिंडी तोड़े जाने से बढ़ा तनाव

छठ वेदी व पिंडी तोड़े जाने से बढ़ा तनाव

Tue, 05 Sep 2017 06:47 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
छठ वेदी व पिंडी तोड़े जाने से बढ़ा तनाव
विज्ञापन

तमकुहीराज (कुशीनगर)। तरयासुजान थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर राजा में ब्रह्मस्थान व देवी स्थान की पिंडी व छठ वेदी तोड़ने की घटना से दो वर्गों के बीच तनाव पैदा हो गया। ग्राम प्रधान की अगुवाई में लोग आरोपी से पूछताछ करने गए तो मारपीट की नौबत आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान के सहयोग से लोगों को शांत कराया और क्षतिग्रस्त पिंडियों की मरम्मत कराई गई। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
लक्ष्मीपुर राजा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में ब्रह्म स्थान, दुुर्गा स्थान एवं छठ स्थान है। मंगलवार की भोर में किसी ने इन पूजा स्थलों की पिंडियों को तोड़ दिया। उधर गई महिलाओं ने घटना की जानकारी गांव के अन्य लोगों को दी। ग्राम प्रधान रामप्रवेश गिरी की अगुवाई में गांव के तमाम लोग पिंडियों को क्षतिग्रस्त करने के आरोपी व्यक्ति के घर पूछताछ करने पहुंचे तो दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। ग्राम प्रधान ने भीड़ को बेकाबू होने से रोका और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलने पर सीओ जनार्दन तिवारी, एसओ सत्येंद्र कुंवर, चौकी प्रभारी तमकुहीराज उमेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने विद्यालय बंद कराकर बच्चों को घर भेजा और गांव के लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। क्षतिग्रस्त पिंडियों की मरम्मत करा दी गई। हालांकि पिंडियों की आनन-फानन में मरम्मत कराए जाने पर गांव के कुछ लोगों ने ऐतराज जताया, लेकिन पुलिस अफसरों ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। सीओ जनार्दन तिवारी ने बताया कि गांव का माहौल शांत है, क्षतिग्रस्त पिंडियों की मरम्मत करा दी गई है।
विज्ञापन

एसओ तरयासुजान सत्येंद्र कुंवर ने बताया कि ग्राम प्रधान रामप्रवेश गिरी की तरफ से तहरीर मिल गई है। पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed