फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Man arrested with a country-made pistol.

Haridwar News: पत्नी को मारने के इरादे से पहुंचा व्यक्ति तमंचे के साथ पकड़ा

Thu, 08 Oct 2026 05:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Man arrested with a country-made pistol.
- कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, पूछताछ में कबूला, जेल भेजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, उसने पूछताछ में पत्नी से विवाद होने की बात कही। साथ ही उसे जान से मारने के इरादे से तमंचा लेकर पहुंचने की बात कबूली है। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार की रात एसएचओ देवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। तभी जगजीतपुर-जमालपुर-जियापोता रोड पर निर्माणाधीन हाईवे के पास लिंक कच्ची सड़क पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर संदिग्ध हालत में बैठा दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह बाइक स्टार्ट कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे मौके पर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कृष्णवीर उर्फ बिड्डू निवासी खंजरपुर, मोदीनगर, गाजियाबाद यूपी बताया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा है और वह जगजीतपुर में रह रही है। वह पत्नी से मिलने जा रहा था और तमंचा उसे मारने के इरादे से लेकर आया था। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed