फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   fake e-ticket and money recovered

आरपीएफ के छापे में फर्जी ई टिकट और रकम बरामद

Thu, 21 Feb 2019 10:54 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 21 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
fake e-ticket and money recovered
ई टिकट के अबैध कारोबार करने के आरोप में आरपीएफ कप्तानगंज ने युवक को गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला
कप्तानगंज। आरपीएफ ने बृहस्पतिवार को रामकोला के ओम साईं ट्रेवेल्स पर छापा डाला। वहां से 20 ई टिकट और 23 हजार रुपये से अधिक नकद बरामद किया। ओम साईं ट्रेवेल्स के संचालक को हिरासत में ले लिया गया है। इससे फर्जी तरीके से टिकट जारी करने वालों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मोतीपाकड़ निवासी अवधेश यादव रामकोला बाजार में ओम साईं ट्रेवेल्स नाम से दुकान खोलकर रेलवे ई टिकट बनाते हैं। यहां फर्जी तरीके से रेलवे ई टिकट जारी करने की सूचना पर कप्तानगंज आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह बृहस्पतिवार को एसआई सुरेशचंद पांडेय, परमेंद्र राय, नंदकिशोर सहित अन्य सहयोगियों के साथ दिन के दो बजे छापा मारे।
विज्ञापन


वहां 20 की संख्या में ई टिकट मिले, जिसकी कीमत 27426.00 रुपये और 23150.00 नकद बरामद हुए। इसके अलावा वहां एक स्वैप मशीन, एक लैपटॉप, एक प्रिंटर भी आरपीएफ ने अपने कब्जे में ले लिया। वहां से प्रभारी निरीक्षक ने संचालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि वहां फर्जी आईडी और ईमेल के साथ अलग अलग मोबाइल नंबरों का प्रयोग करके ई टिकट फर्जी तरीके से जारी किया जा रहा था। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed