फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   कैंडिल मार्च में शामिल था युवक

पाकिस्तान मुर्दाबाद नारा लगाने पर युवक को पीटा

Sat, 16 Feb 2019 10:14 PM IST
kushinagar Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 16 Feb 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
कैंडिल मार्च में शामिल था युवक
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महुअवां बुजुर्ग स्थित सूर्य मंदिर से सैकड़ों की संख्या में निकले कैंडल मार्च में शामिल एक युवक को पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाने पर दो युुवकों ने पीट दिया। युवक घायल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही तुर्कपट्टी थाने की पुलिस उसे थाने लेकर चली आई।
विज्ञापन

शनिवार की शाम को निकला कैंडल मार्च महुअवां, पकड़ी गांव से होते हुए जब तुर्कपट्टी चौराहे पर पहुंचा तो इस जुलूस में शामिल ग्राम सभा शंकरपुर निवासी विकास पटेल पुत्र राम उम्र 18 वर्ष को कुछ युवकों ने पीट दिया। विकास के अनुसार वह उस जुलूस में पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगा रहा था। बाजार के ही दो युवकों ने उसे रोककर पिटाई कर दी। इससे वह लहूलुहान हो गया। धीरे-धीरे वहां भीड़ इकट्ठा हुई तो वे भाग निकले। एसओ तुर्कपट्टी उमेश कुमार ने बताया कि घायल युवक को अस्पताल भेज दिया गया है आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed