फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बीस हजार रुपये लेकर उचक्के चंपत

बीस हजार रुपये लेकर उचक्के चंपत

Thu, 31 Jan 2019 11:33 PM IST
Rakesh Pandey राकेश पांडेय
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
बीस हजार रुपये लेकर उचक्के चंपत
फर्जावाड़ा
दुदही। महिला को झांसा देकर जालसाजों ने कागज की गड्डी थमा कर उसके पास से बैँक से निकाले 20 हजार रुपये लेकर भाग गए। खुद को ठगा महसूस कर महिला रोने लगी। बाद में पहुंची पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज से जालसाजों की शिनाख्त करने की कोशिश में जुट गई।
विज्ञापन


विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिकटिया निवासी रामअधार एवं पडोसी राधेश्याम पंजाब में मजदूरी करते है। रामअधार एवं राधेश्याम 10-10 हजार रुपये राम अधार की पत्नी सुनीता के खाते में भेजें थे। गुुुुरुवार को सुनीता 40 वर्ष एवं राधेश्याम की पत्नी इंदू 35 वर्ष पैसा निकालने के लिये दुदही बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक गई थी।
विज्ञापन


सुनीता अपने खाते से बीस हजार रूपये निकाली और इंदू को रखने के लिए दे दी। उसी दौरान बैंक में तीन युवक जिनकी उम्र 40 वर्ष के बीच थी। उसको अपनी बातों में फंसा कर दीदी- दीदी कहते हुए सुनीता को बैंक के बाहर ले गए। सुनीता को सत्तर हजार रूपये का झांसा देकर इंदू से रुपये मंगा लिए और कागज की गड्डी थमाने के बाद उसका बीस हजार रूपये लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब महिला को ठगी का एहसास हुआ तो उसके होश उड़ गए।वह दहाड़े मार कर रोने लगी।सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने पीड़िता से पूछ-ताछ की।उसके बाद बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की।जिस में जालसाजों की महिला से बातचीत करती तस्वीर दिखी। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed