फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   कच्ची शराब के ठिकानों पर छापामारी

कच्ची शराब के ठिकानों पर छापामारी

Wed, 22 Nov 2017 05:38 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 22 Nov 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
कच्ची शराब के ठिकानों पर छापामारी
पुलिस ने 35 ड्रम लहन किया नष्ट - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
छितौनी । बुधवार को हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा गांव में कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना पर पुलिस ने आधा दर्जन घरों में छापेमारी की। यहां से कच्ची शराब बनाने के लिए रखे गए 35 ड्रम लहन को नष्ट किया गया। एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन


एसडीएम खड्डा गणेश प्रसाद, एसओ हनुमानगंज अरुण कुमार, आबकारी निरीक्षक गोपालजी श्रीवास्तव, एसआई अजय यादव, कांस्टेबल सुरेंद्र यादव, नन्दकिशोर मयफोर्स गांव पहुंचे। यहां गीता देवी, सुरेश, खेदन, अन्हिया, मती देवी, गायत्री देवी व रामेश्वर के घरों में छापेमारी की गई। पुलिस व आबकारी टीम ने इन घरों से 35 ड्रम लहन बरामद किया। मौके से पकड़ी गई मती देवी व रामेश्वर को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत जेल भेजा गया। एसओ अरुण कुमार ने बताया कि अभियान चलाकर कच्ची शराब बनाने व बेंचने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed