फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पडरौना मार्ग पर संचालित है दुकान

पडरौना मार्ग पर संचालित है दुकान

Wed, 08 May 2019 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
पडरौना मार्ग पर संचालित है दुकान
दुकान से हजारों की नकदी चोरी
विज्ञापन

कसया। पडरौना रोड पर ट्रेडिंग कंपनी की दुकान का काउंटर तोड़कर कैश चोरी हो गया। घटना मंगलवार देर रात की रात की है। व्यवसायी ने सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
ट्रेडिंग कंपनी के मालिक अरविंद खेतान ने तहरीर में बताया है कि प्रतिदिन की तरह मंगलवार की रात दुकान बंदकर घर चले गए। बुधवार सुबह दुकान खोलकर अंदर गए तो कैश काउंटर का सामान बिखरा मिला। पता चला कि 50 हजार रुपये, चश्मा, चार्जर आदि चोरी हो गए हैं। चोर पीछे के रास्ते दुकान में घुसे और घटना को अंजाम देकर उसी रास्ते से वापस चले गए। इसकी तस्वीर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पीड़ित ने सीसी टीवी में कैद फुटेज भी पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन

एसओ अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की तफ्तीश करने दुकान पर गया था। मालिक की ओर से तहरीर मिल गई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बियर और अंग्रेजी शराब की दुकानों में चोरी
जानकीनगर। मंगलवार की रात जनपद मुख्यालय स्थित शराब की दो दुकानों में चोरी हो गई। दुकानों का शेड तोड़कर हजारों रुपये की शराब बोतलें चुरा ली।
पुलिस चौकी से करीब 500 मीटर दूरी पर हुई वारदात के बारे में दुकान मालिकों ने तहरीर दे दी है। पडरौना के कोतवाल और चौकी इंचार्ज ने घटनास्थलों का जायजा लिया। अंग्रेजी शराब विक्रेता मुन्नी सिंह और बियर दुकानदार राकेश जायसवाल ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेडिमेड कपड़े की दुकान से चोरी
फोटो के साथ
टेकुआटार। रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार बाजार के फुर्सतपुर चौराहे पर मंगलवार की रात चोरों ने रेडिमेट कपड़े की दुकान से करीब दस हजार रुपये सहित कपड़े चुरा लिया। बुधवार सुबह दुकानदार पहुंचा तो जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लिया।
कसया थाना क्षेत्र के परेवाटार गांव के निवासी अंगद यादव की रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार के फुर्सरपुर चौराहे पर अपनी मकान में रेडिमेड कपड़े की दुकान है। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम को दुकान बंदकर घर चले गए थे। सुबह पहुंचे तो चोरी की जानकारी दी हुई। उन्होंने बताया कि पीछे के रास्ते मकान में दाखिल चोरों ने लॉकर तोड़कर उसमें रखे 10 हजार रुपये और कपड़े आदि उठा ले गए। सूचना पर रामकोला पुलिस के बाद यूपी-100 टीम ने भी जांच-पड़ताल की। एसओ दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।



दुकान से कैशबॉक्स ले उड़े बाइकसवार टप्पेबाज
रगड़गंज। पटहेरवा थाना क्षेत्र के समउर बाजार में पान मसाला की दुकान से बाइकसवार टप्पेबाजों ने बुधवार को दिनदहाड़े लकड़ी के कैशबॉक्स में रखे रुपये, आधारकार्ड और बैंक पासबुक आदि ले उड़े। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

समउर बाजार से फाजिलनगर जाने वाले मार्ग पर अस्पताल से करीब 100 मीटर की दूरी पर प्रमोद बरनवाल का घर है। बिहार खुर्द निवासी प्रमोद बरनवाल गुमटी में पान मसाला बेचते हैं। बुधवार सुबह करीब 11 बजे दुकान में प्रमोद की मां बैठी थीं। इसी बीच बाइकसवार दो युवक आए और पान मसाला मांगा। बुजुर्ग महिला का ध्यान भटकते ही टप्पेबाज कैशबॉक्स लेकर भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंचे प्रमोद ने पुलिस चौकी पर तहरीर दी। प्रमोद ने बताया कि कैश बॉक्स में चार पासबुक, आधारकार्ड, पैनकार्ड और करीब एक हजार रुपये के सिक्के थे। समउर बाजार के चौकी प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मौके पर स्वयं जांच के लिए गया था। जल्द ही टप्पेबाज पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed