फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   भैंसहा में आग से 24 घर जले

भैंसहा में आग से 24 घर जले

Tue, 07 May 2019 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 07 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
भैंसहा में आग से 24 घर जले
कसया के छितौना पट्टी में लगी आग से जले घर । - फोटो : अमर उजाला
कसया। क्षेत्र के भैंसहा गांव के छित्तौनापट्टी की दलित बस्ती में सोमवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में दो दर्जन से भी अधिक घर राख हो गए। घरों में रखे गहने, नकदी और घरेलू सामान नष्ट हो गए। दो घरों में शादी होने के कारण शादी का सारा सामान भी जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया,लेकिन आग इतने अधिक क्षेत्र में फैल गया कि आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है । मौके पर आस-पास के लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा है। जिसमें कई बार सिलेंडर फटने की अफवाह फैलने से भगदड़ मच गई। सिलेंडर फटने जाने की आशंका से दहशत की वजह से ग्रामीणों द्वारा बचाव कार्य भी ठीक से नहीं किया जा सका।कसया पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन


सोमवार को भैसहा के छित्तौनापट्टी में लगभग चालीस घरों की दलित बस्ती है। अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। तेज हवा के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही देर में आधे से अधिक बस्ती में आग फैल गई। अमरजीत के यहां बेटी की शादी थी और हल्दी का रस्म था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को ही उसकी बेटी की शादी थी। उसकी आंखों के सामने ही उसके बेटी के हाथ पीले करने के जुटाए सारे सामान जल गए। ओमप्रकाश के यहां 25 को शादी थी,उनके घर का भी सारा सामान जल गया। मोहन, रामकिशुन, महन्थ, शामलाल, सुदामा, संजय, गुड्डू, रामआसरे, नागेन्द्र, विजई, मंत्री, नागा, गुलाब, रामप्रसाद समेत 24 लोगों का आशियाना जल गया। कुछ लोगों का पक्का मकान था ,तो कुछ का कटरैन था। जबकि कुछ का छप्पर था। गांव के लोग आस-पास के खेत में बैठ कर माथा पीट रहे थे।


गांव निवासी समाजसेवी अभय प्रताप कुंवर मदद में जुट गए। कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और लोगों को ढांढस बंधाया और मदद का आश्वासन दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed