फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   school van turndown, 4 injured

स्कूल मैजिक पलटी, चार छात्र घायल

Tue, 08 Jan 2019 11:38 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 08 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
school van turndown, 4 injured
चंद्रपुर लक्षिया गांव में एक विद्यालय का वाहन पलटने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
रामकोला। मंगलवार को चंद्रपुर लक्षिया गांव के पास एक स्कूल मैजिक अनियंत्रित होकर पलट जाने से छात्रा समेत चार चार छात्र घायल हो गए। खेतों में काम कर रहे मजदूर दौड़ कर पहुंचे और मैजिक छात्र-छात्राओं का बाहर निकाला। सूूचना पर स्कूल प्रबंधन के लोग और अभिभावक मौके पर पहुंच गए और घायल बच्चों को उपचार के लिए कप्तागंज ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि चालक की लापरवाही से हादसा हुआ।
विज्ञापन


चंद्र गुप्त मौर्य विज्ञान शिक्षण संस्थान रामकोला की मैजिक से कुसम्हा चंद्रपुर लक्षिया से 12 बच्चे सुबह नौ बजे स्कूल जा रहे थे। चंद्रपुर लक्षिया गांव के बाहर वाहन पहुंचा ही था कि चालक ने मोबाइल में गाना बजाना शुरू कर दिया। उसी दौरान असंतुलित होकर मैजिक सड़क के किनारे पलट गई। उसमें बैठे विद्यार्थी एक-दूसरे के ऊपर गिर गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे मजदूर कमलेश यादव ने शोर मचाया तो काफी ग्रामीण पहुंच गए। लोगों ने बच्चों को मैजिक से बाहर निकाला। सूचना पर विद्यालय के प्रधानाचार्य भी अन्य शिक्षकों के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना में घायल छात्र हिमांशु कक्षा तीन, महिमा कक्षा पांच, अमित कुमार कक्षा दो, प्रिंस कक्षा चार व अन्य सुरक्षित बच्चों को लेकर कप्तानगंज चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में चार बच्चों को चोट लगने की बात बताई गई। घायल अमित कुमार और प्रिंस ने बताया कि चालक की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ। चालक मोबाइल से गाना लगा रहा था और उसी दौरान मैजिक पलट गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेश कुशवाहा ने बताया कि विद्यालय के चालक को काम से हटा दिया गया है। चार बच्चों को मामूली चोटें आईं। उन्हें इलाज कराने के बाद उन्हें सुरक्षित घर पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed