{"_id":"5bc6292dbdec2269827d3fcb","slug":"121539713325-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्जरी गाड़ी से 210 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लग्जरी गाड़ी से 210 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
illegal wine
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्कपट्टी(कुशीनगर)। मंगलवार को तुर्कपट्टी पुलिस ने नोनियापट्टी चौराहे के पास से लग्जरी गाड़ी में 210 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि एसओ उमेश कुमार ने सूचना के आधार पर अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर लग्जरी गाड़ी से 210 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी।
शराब को बिहार ले जाया जा रहा था। गाड़ी चालक 30 वर्षीय सुनील पुत्र पहलवान सिंह हरियाणा के भिवानी जिले का रहने वाला है। गाड़ी की छानबीन में पता चला कि चालक जिस राज्य में प्रवेश करता उसी राज्य का नंबर प्लेट भी लगा लेता था। सीओ ने तुर्कपट्टी पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर शाबाशी दी। इस दौरान एस आई विशाल सिंह, संदीप यादव, ओमप्रकाश यादव एवं इफ्तेखार हुसैन उपस्थित रहे।