{"_id":"5b045c1a4f1c1be7408b72e5","slug":"121527012378-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने किया लूट का खुलासा: एक व्यक्ति गिरफ्तार, दूसरा फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने किया लूट का खुलासा: एक व्यक्ति गिरफ्तार, दूसरा फरार
Kushinagar
Updated Tue, 22 May 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
amar ujala
- फोटो : अमर उजाला
पडरौना। तरयासुजान थाने की पुलिस ने लूट में शामिल एक व्यक्ति को तमकुहीराज से गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि यह व्यक्ति 14 मार्च को विशुनपुुरा क्षेत्र में हुई लूट में शामिल था। उसके पास लूटी गई बाइक भी बरामद हुई है।
सीओ तमकुहीराज रामकृष्ण तिवारी ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तमकुहीराज में रात्रि गश्त के दौरान गिरफ्तार किए गए इस व्यक्ति का नाम विकास सिंह है, जो पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया गांव के कपरधिक्का टोला का निवासी है। एक कट्टा-कारतूस, एक बिना नंबर की बाइक और एक हथौड़ी बरामद हुई। वह सोमवार की रात तमकुहीराज में एक मोबाइल की दुकान में ताला तोड़ने का प्रयास कर रहा था। सीओ ने बताया कि लबनिया गांव का ही निवासी उसका साथी मुन्ना प्रसाद अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा किया गया है। अब तक जांच में मालूम हुआ है कि इन दोनों का संगठित गिरोह है, जो अपनी जरूरतों के लिए लूट करता है। उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति ने बीते 14 मार्च को सेवरही थाना क्षेत्र के अहिरौली मिश्र निवासी मुन्ना अली को गोली मारकर बाइक लूट लिया था। लूट की वह बाइक पकड़े गए इस व्यक्ति के पास बरामद हुई है। इसकी गिरफ्तारी में एसओ गजेंद्र कुमार राय, एसआई अमित कुमार राय, विकास यादव, एससीपी रामशब्द यादव, कांस्टेबल योगेश यादव और रामप्रवेश यादव शामिल थे।