फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बांग्लादेशी युवती ने पति को कोर्ट में हाजिर कराने की दी अर्जी

बांग्लादेशी युवती ने पति को कोर्ट में हाजिर कराने की दी अर्जी

Fri, 03 May 2019 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 03 May 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
बांग्लादेशी युवती ने पति को कोर्ट में हाजिर कराने की दी अर्जी
Jharkhand High Court परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
कसया। बांग्लादेशी युवती रूखसाना शुक्रवार को कसया कोर्ट में पहुंची। उसने अधिवक्ता के माध्यम से अपने पति को कोर्ट में हाजिर कराने की अर्जी लगाई। वैसे विपक्ष के अधिवक्ता ने कोर्ट से मामले में चार मई की तारीख ले ली। इस मामले में शनिवार को कोर्ट सुनवाई करेगी। इस वाकया को लेकर काफी देर तक न्यायालय परिसर में गहमा-गहमी बनी रही।
विज्ञापन


बांग्लादेश की रहने वाली रूखसाना ने बताया कि जार्डन की एक कंपनी में वह और हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र के डुमरी सवांगी पट्टी निवासी ब्रजेश गुप्ता इंजीनियर थे। वहीं नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने शादी कर ली। दोनों वहां से भारत आए और ब्रजेश उसे साथ लेकर घर आया। यहां परिजनों से विवाद खड़ा हुआ तो हाटा में किराए का कमरा लेकर रहने लगे। आरोप है कि ब्रजेश के भाई अभिमन्यु गुप्ता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया कि हाटा पुलिस ने जबरन एक मुस्लिम विवाहिता को उसके घर में रखवाया दिया।
विज्ञापन


न्यायालय ने पुलिस को नोटिस जारी किया। पुलिस ने न्यायालय को बताया कि उसने नहीं बल्कि लोगों के सहयोग से वह रह रही है। न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत होने की जानकारी होने पर रूखसाना अपने अधिवक्ता विपिन तिवारी के माध्यम से पक्ष प्रस्तुत करने तीन दिन पूर्व गई थी। शुक्रवार को वह अपने अधिवक्ता के माध्यम से पति को कोर्ट में हाजिर होने के संबंध में प्रार्थना पत्र दी। इस मामले में शनिवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed