फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   जुआ खेलने का धंधा जोरों पर

जुआ खेलने का धंधा जोरों पर

Tue, 19 Mar 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
जुआ खेलने का धंधा जोरों पर
कई गांवों में धड़ल्ले से चल रहा जुआ
विज्ञापन

टेकुआटार। क्षेत्र के कई गांवों में जुआ खेला जा रहा है। टेकुआटार, फुर्सतपुर, हरिहरपट्टी, रामबर, घेघहवा टोला समेत आदि गांवों में जगह-जगह जुआ खेला जा रहा है। गांव के कुछ लोग तो अपने घर को ही जुए का अड्डा बना लिया है। सुबह से लेकर देर शाम तक चलने वाले इस खेल में प्रतिदिन कई हजार रुपये के वारे-न्यारे किए जाते है। इस खेल में हारजीत को लेकर आए दिन मारपीट की घटनाएं भी होती रहती हैं। इससे गांव के लोग नाराजगी जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। रामकोला एसओ दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि इस तरह के मामले की जानकारी नहीं है। इसकी जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व न्यायाधीश के निधन पर शोक
पड़रौना। सेखुई मिश्र गांव निवासी पूर्व न्यायाधीश इंद्रजीत मिश्र का सोमवार की देर रात निधन हो गया। 90 वर्षीय श्री मिश्र बिहार में न्यायाधीश थे और वर्ष 1985 में सेवानिवृत्त हुए थे। अवकाश प्राप्त करने के बाद वह रामजन्म भूमि आंदोलन से जुड़े और उसके बाद विश्व हिंदू परिषद में जिलाध्यक्ष के दायित्व का भी निर्वहन किया। मंगलवार को पनियहवा के नारायणी नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


पत्रकार को मातृशोक
पडरौना। मंगलवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक कैंप कार्यालय पर हुई। जिसमें पत्रकार धनंजय सिंह की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया गया। ग्रापए के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। इसमें पत्रकारों ने मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान मिथिलेश्वर पांडेय, नवीन सिंह, ब्रजेश मणि त्रिपाठी, अनिल पाठक, संदीप त्रिपाठी, मनोज पासवान, सुनील मिश्रा, अविनाश चंद जायसवाल, शैलेंद्र मिश्रा, संतोष मिश्रा, खुर्शीद आलम आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘बालश्रम को रोकने के लिए जागरूकता जरूरी’
पडरौना। दमवतिया पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को चाइल्ड लाइन के साथ रिसोर्स आर्गनाइजेशन की बैठक हुई। इसमें बालश्रम रोकने के लिए जागरूकता पर चर्चा हुई। दीपाली सिन्हा ने कहा कि चिल्ड्रेन होम लोगों को जागरूक करती है। हिमांशु पाठक ने कहा कि कुशीनगर में अब तक 282 मामले पंजीकृत किए गए, जिसमें से 52 बच्चों को सुरक्षित उनके घर पहुंचा दिया गया है और पांच बच्चों को चिल्ड्रेन होम पहुंचाया गया गया।इस दौरान अमित मिश्र, विनय शर्मा, मनीष कुमार सिंह, अमरनाथ विजय, जयप्रकाश, सुनील, मीना, रुबी, मृत्युंजय शर्मा, मोलई प्रसाद आदि मौजूद रहे।
ट्रेन से कटकर महिला की मौत
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगर के बावली चौक के निकट एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
नगर के बावली चौक के निकट कप्तानगंज-थावे रेलखंड पर महिला का शव मिलने के बाद सनसनी मच गई। उसका शव ट्रेन से कट गया था। सूचना मिलते ही वहां भीड़ जुट गई। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
कोतवाल मिथलेश कुमार राय ने बताया कि महिला भोर में जाने वाले ट्रेन से कट गई होगी। उसका सिर क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण पहचान नहीं हो पा रही है। उसकी उम्र करीब 30 साल है। उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए दिया धरना
तमकुहीराज। मंगलवार को क्षेत्र के लतवाजीत गांव के लोगों ने अनाज वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में धरना दिया। एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
लतवाजीत गांव निवासी संध्या देवी की अगुवाई में गांव के लोग तहसील मुख्यालय पहुंचे। यहां कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि गांव के कोटेदार की ओर से अनाज की कालाबाजारी की जा रही है। गरीबों से निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये लेकर अनाज का वितरण किया जा रहा है। आरोप है कि कोटेदार ने पात्रता सूची से लाभार्थियों का नाम कटवा दिया है। दोबारा उसी नाम को सूची में शामिल कराने के लिए रुपये की मांग की जा रही है। इस दौरान सहोदरी देवी, बिंदू देवी, सीतमी देवी, रामराज, बुन्नीलाल कुशवाहा, सरस्वती देवी, रूखिया, केवल, हदीसन नेशा, सुनरपति, रामराज, भीखम आदि मौजूद रहे।


कोटेेदार पर मढ़ा अनियमितता का आरोप
तमकुहीराज। रामपुरपट्टी बकुलहा गांव के लोगों ने मंगलवार को एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। कोटेदार पर अनिमितता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। एसडीएम अरविंद कुमार को सौंपे शिकायती पत्र में अशोक, दिनेश कुशवाहा, बालमुकंद, राजेंद्र, ज्योति, ममता, माया, फुलपति आदि गांव के लोगों ने कहा कि गांव के कोटेदार बीते कई महीने से अन्न वितरण में मनमानी कर रहा हैं। इसका विरोध करने पर अन्न नही देने की धमकी देता है। इसकी शिकायत पांच मार्च को पूर्ति निरीक्षक से की गई थी, जिससे नाराज होकर कोटेदार ने गांव के कई लोगों का अन्न देने से मना कर दिया है। इन लोगों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने प्रकरण की जांच का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed