{"_id":"5bc381f3bdec2269774efa9a","slug":"11539539443-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"340 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
340 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
हाटा में स्मैक के साथ गिरफ्तार अभियुक्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा(कुशीनगर)। कोतवाली पुलिस ने स्मैक सप्लाई करने वाले युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से बरामद स्मैक की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये आंकी गई। युवक के पास एक कार और कुछ नकदी भी बरामद हुई है।
कसया के सीओ ओमपाल सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि रविवार को हाटा के कोतवाल गजेंद्र राय की अगुवाई में पुलिस टीम ने नगर के कसया तिराहा के पास एक संदिग्ध कार पकड़ी। तलाशी में कार से 340 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। चालक को हिरासत में ले लिया गया।
कोतवाली ले जाकर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जितेंद्र मोहन श्रीवास्तव निवासी इंद्रानगर वार्ड नंबर 10 कस्बा थाना सेवरही बताया। उसकी तलाशी लेने पर 5190 रुपये भी मिले। सीओ ने बताया कि कार से बरामद स्मैक की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। वह स्मैक को सेवरही ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।