फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   यादव टोला में पुलिस ने हलका बल प्रयोग किया

यादव टोला में पुलिस ने हलका बल प्रयोग किया

Fri, 07 Sep 2018 11:33 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
यादव टोला में पुलिस ने हलका बल प्रयोग किया
डोल निकालने को लेकर दो पक्ष हुए आमने- सामने
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिपरा बाजार। रामकोला थानाक्षेत्र के माघी मठिया गांव के दो टोलों में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण का डोल निकालते समय तनाव उत्पन्न हो गयज्ञ। शाम को एक टोले पर एएसपी नार्थ और एसडीएम सदर पहुंचे। इनकी मौजूदगी में पुलिस ने हलका बल प्रयोग कर लोगों को वहां से हटाया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में माघी मठिया गांव में प्रतिवर्ष भगवान श्रीकृष्ण की झांकी (डोल) निकाला जाता है। शुक्रवार को डोल निकाला गया, जो माघी टोला का भ्रमण करने के बाद लाला टोला में पहुंचा। वहां से डोल को वापस लौटना था। डोल वापस करते समय दूसरे वर्ग के लोगों से कहासुनी हो गई। बात बढ़ती, इससे पहले पुलिस के जवानों ने दोनों तरफ के लोगों को शांत कराया और डोल वापस लौटा दिया गया। इसके बाद डोल यादव टोला में गया, जहां निर्धारित स्थान से आगे ले जाने को लकर वहां भी बात बिगड़ने लगी। दोनों तरफ के लोग अपनी बात पर अड़ गए, जिससे लगभग तीन घंटे तक डोल सड़क पर रखा रहा।
इसकी सूचना मिलने पर एएसपी (नार्थ) गौरव वंशवाल और पडरौना के एसडीएम गुलाब चंद मौके पर पहुंचे। दोनों तरफ के लोग अपनी अपनी बात को लेकर अड़े थे। इसलिए पुलिस ने हलका बल प्रयोग कर लोगों को तितर-बितर किया। उसके बाद डोल आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान खड्डा के सीओ नवीन कुमार, पडरौना के नायब तहसीलदार रामनाथ, कप्तानगंज के थाना प्रभारी श्यामलाल यादव, कानूनगो व्यंकटेश्वर मिश्र, एसआई नियाज अहमद, रामेश्वर यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed