{"_id":"5b54c79f4f1c1b1e308b64c3","slug":"11532282783-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
kushinagar
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज। कस्बे के वार्ड नंबर तीन शिव चौक निवासी महिला की शनिवार की रात में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव पंखे से लटका मिला। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद छानबीन में जुटी है। उड़ीसा के केंदुआर जनपद का सोसा निवासी रानेंद्र पलटा अप्रैल 2017 से कप्तानगंज के इस मोहल्ले में किराए के एक मकान में रहता है। वह कस्बे के एक निजी विद्यालय में अध्यापक है। उसकी शादी उड़ीसा के ही ननतार जनपद के फेंड़पड़ा निवासी प्रताप चंद की पुत्री सूची स्मिता चौधरी के साथ जून 2017 में हुई थी। पति-पत्नी साथ ही रहते थे। शनिवार की रात सूची स्मिता चौधरी (22) किसी कारणवश सिलिंग फैन से लटकी मिली। यह देख आनन फानन में लोग उसे लेकर कप्तानगंज सीएचसी आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पति रानेंद्र पलटा का कहना था कि सूची को कई दिनों से गले में दर्द था, जिसका इलाज चल रहा था। वह घर जाने को कह रही थी। शनिवार की रात करीब सवा आठ बजे भोजन करने के लिए कमरे में बुलाने गए तो कमरा अंदर से बंद था। उसे पुकारने पर कोई जवाब नहीं मिला तो फाटक तोड़ा गया। उस समय सूची साड़ी के फंदे के सहारे सिलिंग फैन से लटकी हुई थी। उसे तत्काल कप्तानगंज सीएचसी ले गए, तब तक उसके प्राण निकल चुके थे। कप्तानगंज थाने के एसओ श्यामलाल यादव का कहना था कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गले में स्पॉट दिख रहा है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन