फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two factions face off over tearing poster of Dol Mela

Kushinagar News: डोल मेले का पोस्टर फाड़ने पर दो गुट आमने-सामने

Mon, 24 Aug 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 24 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Two factions face off over tearing poster of Dol Mela
गंगुआ बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के रगड़गंज बाजार में डोल मेला से संबंधित पोस्टर फाड़े जाने पर दो अखाड़ों के लोग आमने-सामने आ गए हैं। एक-दूसरे पर पोस्टर फाड़ने का आरोप लगा रहे हैं। शनिवार को घटना के बाद बाजार में खींचतान बढ़ गई है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी की तलाश में पटहेरवा पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

रगड़गंज बाजार में इस बार मेला 28 अगस्त की रात और 29 अगस्त को दिन में आयोजित होना है। मेले की तैयारियों में जुटी दोनों आखाड़ा कमेटियों की ओर से बाजार में आयोजन से संबंधित पोस्टर और बैनर लगाए गए थे। बताया जा रहा है कि रात में किसी ने दोनों अखाड़ों से जुड़े पांच-छह पोस्टर फाड़ दिए। सुबह जानकारी होने पर दोनों गुटों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पोस्टर फाड़े जाने की घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवक गैलरी के रास्ते छत की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस वायरल वीडियो और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। रगड़गंज बाजार की जिस तिराहे पर डोल मेले का आयोजन होता है, वहां तमकुहीराज थाना क्षेत्र की सीमा भी लगती है। विवाद के बाद दोनों थानों की पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है। थानाध्यक्ष प्रविंद्र राय ने बताया कि मेले के आयोजन से संबंधित पोस्टर फाड़े जाने की तहरीर मिली है। प्रथम दृष्टया मामला गुटबाजी से जुड़ा लग रहा है, जिस संदिग्ध युवक पर आरोप लगाया गया है, वह घर छोड़कर भाग गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दी जा रही है। फिलहाल बाजार में स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed