{"_id":"6a8b540b3b17c927fc029390","slug":"dcm-truck-loaded-with-pipes-bearing-the-apl-brand-name-intercepted-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-171299-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: एपीएल कंपनी के नाम के पाइप लदी डीसीएम पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: एपीएल कंपनी के नाम के पाइप लदी डीसीएम पकड़ी
विज्ञापन
रजबपुर(अमरोहा)। थाना क्षेत्र में एपीएल नाम के पाइपों से लदी डीसीएम को कंपनी प्रतिनिधि ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस पाइपों और दस्तावेजों की जांच कर रही है।
दिल्ली निवासी गगन अग्रवाल एपीएल पाइप्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि हैं। उनका कहना है कि एपीएल का ट्रेडमार्क वर्ग-17 में पंजीकृत है और इसी नाम से कंपनी पाइप बनाती है। गगन को 22 अगस्त को सूचना मिली कि एक वाहन में एपीएल के नाम वाले पाइप लदे हैं। जांच में पता चला कि माल का बिल किसी अन्य फर्म के नाम पर है।
गगन अग्रवाल का दावा है कि पाइप उनकी कंपनी के निर्मित नहीं हैं और प्रथमदृष्टया नकली अथवा डुप्लीकेट प्रतीत होते हैं। उन्होंने वाहन का पीछा कर 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने वाहन रजबपुर थाने के सुपुर्द कर दिया। बिल में विक्रेता श्रीराम पॉलिमर्स और खरीदार सचिन ट्यूब मुरादाबाद दर्ज हैं। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि पाइप, बिल और एपीएल ट्रेडमार्क के इस्तेमाल से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन कर कार्रवाई की जाएगी।