{"_id":"6a8b5324350f946d5d089b80","slug":"womans-body-found-in-bushes-beneath-purvanchal-expressway-murder-suspected-lucknow-news-c-13-lko1070-1888753-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के नीचे झाड़ियों में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के नीचे झाड़ियों में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
Mon, 24 Aug 2026 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोसाईंगंज। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के नीचे रविवार शाम करीब 50 वर्षीय महिला का शव झाड़ियों में मिला। महिला के सिर और गले पर चोट के निशान थे। ग्रामीणों ने हत्या कर शव हाईवे के नीचे फेंके जाने की आशंका जताई है। फिलहाल महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है।
इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह के मुताबिक, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बाराबंकी से लखनऊ की ओर 17.7 किलोमीटर के पास बड़ेहा गांव के नजदीक हाईवे के नीचे झाड़ियों में लोगों ने महिला का शव पड़ा देखा। सूचना पाकर मौके पर गोसाईंगंज और बाराबंकी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। आसपास के गांवों के लोगों की मदद से शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
महिला ने गुलाबी रंग का सूट, काले रंग की सलवार और भूरे रंग का दुपट्टा पहन रखा था। उसके दाहिने हाथ में हरे और लाल रंग की चूड़ियां थीं। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिलने से आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव यहां लाकर फेंका गया है।
विज्ञापन
एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि शव की फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई है। इसके अलावा सभी थानों की पुलिस को शव मिलने की सूचना दी गई है। पुलिस लापता महिलाओं की सूची भी खंगाल रही है।
150 मीटर दूर लगा है कैमरा, मिल सकता है अहम सुराग
घटनास्थल से करीब 150 मीटर की दूरी पर एनएचएआई का एक सीसीटीवी कैमरा लगा है। पुलिस अब एनएचएआई से उस कैमरे की फुटेज चेक कराने का प्रयास कर रही है। आशंका है कि वारदात में किसी वाहन का इस्तेमाल किया गया होगा। ऐसे में कैमरे की फुटेज से वाहन के बारे में अहम सुराग मिल सकता है।