फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU doctor dragged out of car and beaten following a collision

Lucknow News: टक्कर के विरोध में केजीएमयू के डॉक्टर को कार से खींचकर पीटा

Mon, 24 Aug 2026 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 24 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
KGMU doctor dragged out of car and beaten following a collision
लखनऊ। केजीएमयू के फैकल्टी आवास के गेट के पास 20 अगस्त को डॉ. पुनीत कुमार को पीटा गया। यह घटना उनकी कार में टक्कर लगने के विरोध के बाद हुई। आरोपियों ने उनकी पत्नी को भी पीटने का प्रयास किया। वजीरगंज पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 17 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


डॉ. पुनीत ने बताया कि रात करीब 9:45 बजे वे पत्नी के साथ गठिया रोग विभाग के राउंड के लिए निकले थे। फैकल्टी आवास के गेट के बाहर उनकी कार तेज रफ्तार बाइक से टकरा गई। इसका विरोध करने पर बाइक सवार ने उन्हें कार से खींच लिया। आरोपी ने उनकी कार की चाबी निकाल ली और लात-घूंसों से उन्हें पीटने लगा। इस दौरान आरोपी के 17 साथी भी आ गए और उन्हें पीटने लगे। डॉक्टर की पत्नी ने बीच-बचाव करते हुए मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया। आरोपियों ने उनका हाथ मोड़ दिया। किसी तरह पत्नी ने यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर सभी आरोपी भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी हमजा को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed