{"_id":"5b05ab104f1c1b334d8b54cc","slug":"11527098128-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटहेरवा थाना क्षेत्र के जोकवा-सोनबरसा मार्ग पर हुई दुर्घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटहेरवा थाना क्षेत्र के जोकवा-सोनबरसा मार्ग पर हुई दुर्घटना
Updated Wed, 23 May 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर युवक की मौत
- साइड लेने के दौरान अचानक पलट गई ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली
फोटो- 72 व 73 नंबर
अमर उजाला ब्यूरो
जौराबाजार।
पटहेरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत जोकवा-सोनबरसा मार्ग पर धनहा गांव के समीप बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की वजह से एक बाइक सवार की दबकर मौत हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल ट्रैक्टर चालक को इलाज के लिए फाजिलनगर सीएचसी भेजा।
जोकवा-सोनबरसा मार्ग पर जौरा बाजार की तरफ से ईंट लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रही थी। उसके पीछे तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के महुअवा कारखाना निवासी धर्मेंद्र तिवारी अपनी बाइक से आ रहे थे। धनहा गांव के समीप वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से साइड लेने लगे। तेज रफ्तार से चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। जिसके चपेट में आकर बाइक चालक धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। गांववालों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ट्रैक्टर चालक को इलाज के लिए फाजिलनगर सीएचसी भेजा। जहां उसका इलाज चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।