फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सेंध लगाकर नकदी, गहने व कपड़े चोरी

सेंध लगाकर नकदी, गहने व कपड़े चोरी

Sat, 01 Jul 2017 05:35 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
सेंध लगाकर नकदी, गहने व कपड़े चोरी
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कारीतीन गांव में शुक्रवार की रात एक घर में सेंध लगाकर नकदी, गहने व कपड़े हो गए। सुबह गांव के बाहर खेत में टूटा बॉक्स पड़ा था। घर के लोगों को चोरी की घटना की जानकारी सुबह हुई। गृह स्वामी ने कप्तानगंज पुलिस को वारदात की जानकारी दी है।
विज्ञापन

कारीतीन गांव निवासी श्रीकांत मल्ल के घर की महिलाएं शुक्रवार को एक रिश्तेदार के घर गई थीं और पुरुष सदस्य बाहर बरामदे में सो रहे थे। रात में घर के पीछे की दीवार में सेंध काटकर चोर घर में रखा बॉक्स बाहर निकाल ले गए। एक खेत में बॉक्स तोड़कर उसमें रखे 25 हजार रुपये नकद, गहने और महंगी साड़ियां चुरा ले गए। सुबह कमरे की हालत देखकर चोरी की जानकारी हुई। तब तक गांव के लोगों ने खेत में टूटा बॉक्स पड़ा होने की सूचना दी। गृहस्वामी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खेत व घर जाकर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ कप्तानगंज आरके यादव का कहना है की मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed