फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   दुर्घटना..

दुर्घटना..

Mon, 22 Apr 2019 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना..
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालक की मौत
विज्ञापन

टेकुआटार। रामकोला थाना क्षेत्र के निहालछपरा में सोमवार की शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से नौ वर्ष के एक बालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
निहालछपरा निवासी अकबर अली का नौ वर्षीय पुत्र राजन अली सोमवार की शाम साइकिल से बाजार जा रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। आस-पास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने दौड़कर बच्चे के पास पहुंचे, लेकिन तब तक उसके प्राण निकल चुके थे। मौके पर पहुंची रामकोला थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ट्रैक्टर को थाने लेकर चली गई। रामकोला थाने के एसओ दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिली है। उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पिकअप की चपेट से स्कूटी सवार दो एएनएम घायल
तमकुहीराज। लबनिया के पास अनियंत्रित पिकअप की चपेट से स्कूटी सवार दो एएनएम घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने उनको सीएचसी तमकुहीराज भेजवाया।
सीएमओ की बैठक की अचानक सूचना पर बलुआ तकिया उपकेंद्र पर तैनात एएनएम ममता राय व पिपरा कनक उपकेंद्र पर तैनात नरगिस जहां एक ही स्कूटी से तमकुहीराज जा रही थीं। लबनिया चौराहे पर हादसा हो गया। जानकारी मिलने पर सीएमओ डॉ. हरिचरण सिंह घायलों को देखने सीएचसी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइकों की टक्कर में दो घायल
तमकुहीराज। तरया सुजान थाना क्षेत्र के माधोपुर बुजुर्ग गांव स्थित शिव मंदिर के पास फोरलेन पर बाइकों की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद जुटे लोगों ने एनएचआई की एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी तमकुहीराज भेजवाया,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सोमवार को सीमावर्ती बिहार के गोपालगंज कस्बा के बंजारी मोड निवासी मंजेश यादव बाइक से फोरलेन के रास्ते तमकुहीराज जा रहे रहे थे। माधोपुर बुजुर्ग शिव मंदिर के समीप फोरलेन पर बने क्रासिंग के पास वह पहुंचे ही थे। उसी दौरान अचानक माधोपुर बुजुर्ग पोखरा टोला निवासी बाइक सवार विजय शर्मा ने सडक पार करने का प्रयास किए। दोनों बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना उनके परिवार वालों को दी। इधर लोगों की मदद से घायलों को एनएचआई की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज पहुंचाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति नाजुक होने की दशा में उन्हें जिला अस्पताल पडरौना रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed