फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   मोबाइल की दुकान में चोरी, नाराज व्यापारियों का प्रदर्शन

मोबाइल की दुकान में चोरी, नाराज व्यापारियों का प्रदर्शन

Tue, 10 Jul 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल की दुकान में चोरी, नाराज व्यापारियों का प्रदर्शन
Mobile

विज्ञापन

तमकुहीराज (कुशीनगर)। तरयासुुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ में एक मोबाइल की दुकान से नकदी समेत मोबाइल चोरी की गई है। चोर इतने शातिर थे कि सीसीटीवी कैमरे की मशीन भी साथ लेते गए। इसकी जानकारी होने पर व्यापारियों ने मंगलवार को दुकानें बंदकर प्रदर्शन किया। व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन को तमकुुहीराज विधायक ने भी समर्थन दिया और उनके साथ धरना पर बैठ गए। एसपी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े व्यापारियों को सीओ तमकुहीराज ने आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। वहीं युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजय सिंह पटेल ने जारी अपने बयान में कहा कि क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। पुलिस प्रशासन घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर आज व्यापारियों का एक दल एसपी से मुलाकात कर घटनाओं की खुलासे का मांग करेगा।
सलेमगढ़ चौराहे पर हाईवे के किनारे बिहार प्रांत के गोपालगंज कोटनरहवां निवासी सोनू राय की मोबाइल की दुकान है। असबेस्टस हटाकर दुकान में घुसे चोरों ने कीमती मोबाइल फोन समेत 20 हजार रुपये नकद चोरी की है। घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी की स्टोरेज मशीन पर भी हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को इसकी जानकारी होने पर व्यापारी अपनी-अपनी दुकानें बंदकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। दोपहर में मौके पर पहुंचे तमकुहीराज विधायक अजय कुमार लल्लू व्यापारियों को समर्थन देते हुए धरना पर बैठ गए। विधायक ने कहा कि अब तक छह से अधिक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों का मनोबल बढ़ गया है। विधायक ने एसपी को मौके पर बुलाने की बात कही। जानकारी होने पर एसओ विनय पाठक, चौकी प्रभारी विकाश यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को समझाने लगे। करीब ढाई घंटे तक धरना प्रदर्शन चलने के बाद सीओ तमकुहीराज आरके तिवारी पहुंचे और विधायक से वार्ता करने के बाद चोरी की घटनाओं का एक सप्ताह में खुलासा किए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। इस दौरान प्रेमचंद यादव, विनोद पटेल, संजय मद्धेशिया, अटल यादव, सोनू राय, अविनाश शर्मा, संतोष कुमार, सर्वेश शर्मा, अजय मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed