फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   गोली लगने से एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

गोली लगने से एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Sun, 11 Jun 2017 05:47 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
गोली लगने से एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
कुशीनगर। सीमावर्ती बिहार प्रांत के श्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित बैजुआ गांव में जमीन संबंधी विवाद के दौरान शनिवार की रात हुई फायरिंग में तरयासुजान थाना क्षेत्र के दनियाड़ी गांव निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। गोली लगने से घायल एक अन्य व्यक्ति का पटना मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उसकी हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन

तरयासुजान थाना क्षेत्र के दनियाडी निवासी रामदेव सिंह व रामजी सिंह सगे भाई थे। इनकी जमीन बिहार प्रांत के पश्चिमी चंपारन जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित बैजुआ गांव में है। कुछ दिन पहले रामजी सिंह की मृत्यु हो गई। इसके बाद से रामदेव सिंह के पुत्र छोटू सिंह का रामजी सिंह के लड़कों से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। शनिवार की रात में बैजुआ गांव पहुंचे दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। कहा जा रहा है कि एक पक्ष की तरफ से कट्टे से की गई फायरिंग में दूसरे पक्ष के राघव सिंह व अर्जुन सिंह को गोली लग गई। इनमें राघव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अर्जुन सिंह को आननफानन बेतिया जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज पटना रेफर कर दिया। परिवारीजनों के मुताबिक अर्जुन की हालत चिंताजनक है। इस घटना से गांव में शोक की लहर है। रविवार को परिवारीजन शव घर आने का इंतजार कर रहे थे। इस संबंध में एसएचओ श्रीनगर रनवीर कुमार का कहना है कि इस मामले में दो लोगों के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed