फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   21 persons sent to deoria

गलत ढंग से कसया वृद्धाश्रम शिफ्ट 21 लोग जाएंगे देवरिया

Thu, 06 Sep 2018 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 06 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
21 persons sent  to deoria
shelter home
पडरौना (कुशीनगर)। देवरिया में मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान में अनियमितता उजागर होने के बाद मानसिक रूप से बीमार लोगों को गलत ढंग से कसया वृद्धाश्रम शिफ्ट करा दिया गया। निदेशक समाज कल्याण जगदीश प्रसाद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण अधिकारी को उन्हें देवरिया स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


पांच अगस्त को बालिका गृह कांड उजागर होने के बाद आठ अगस्त को निदेशक समाज कल्याण के निर्देश पर देवरिया से 24 लोगों को यूपी भारतीय ग्रामीण विकास संस्थान कसया में संचालित वृद्धाश्रम में शिफ्ट कराया गया था। यहां इनकी उम्र व स्वास्थ्य की जांच हुई।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी टीके सिंह ने बताया कि जांच में 60 वर्ष व उससे अधिक आयु के 8 लोग पाए गए, जबकि 60 वर्ष से कम उम्र के 14 लोग थे। 24 लोगों में 21 महिलाएं और तीन पुरुष थे। इनमें सिर्फ दो का ही पहचानपत्र मिला है। 13 लोग मानसिक रूप से बीमार पाए गए हैं। इनमें 12 महिलाएं और एक पुरुष हैं। इन लोगों को बरेली शिफ्ट करने के लिए पत्र व्यवहार किया गया था, लेकिन वहां से मना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कसया वृद्धाश्रम के प्रबंधक प्रदीप त्रिवेदी की ओर से निदेशक समाज कल्याण को पत्र भेज कर मामले से अवगत कराया गया है। डीएम कुशीनगर की ओर से भी डीएम देवरिया को पत्र भेजकर यहां गतल तरीके से स्थांनातरित किए गए मानसिक रूप से कमजोर लोगों को वापस किए जाने की जानकारी दे दी गई है।

चार अगस्त को निदेशक समाज कल्याण ने जिला समाज कल्याण अधिकारी देवरिया को निर्देशित किया कि कुशीनगर के वृद्धाश्रम में गलत तरीके से स्थानांतरित मानसिक रूप से बीमार लोगों को वापस लेेकर डीएम देवरिया के निर्देशन में पुनर्वास की व्यवस्था करें।

त्रिवेदी ने बताया कि पहली दफा 28 अगस्त को निदेशक समाज कल्याण ने गलत तरीके से भेजे गए लोगों को वापस ले जाने का निर्देश दिया था, लेकिन देवरिया जिला प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। निदेशक समाज कल्याण ने दो दिन के भीतर निर्देशों का अनुपालन कराते हुए वस्तु स्थिति से अवगत कराने को कहा है। यहां भेजे गए 24 लोगों में से दो लोग ही वैध है, जबकि एक महिला की 26 अगस्त को उपचार के दौरान मेेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। शेष 21 लोग यहां अवैध तरीके से रखे जा रहे है।


निदेशक समाज कल्याण का निर्देश मिला है। उसके अनुपालन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मानसिक रोगियों को उचित जगह रखे जाने की व्यवस्था की जा रही है। पत्रावली तैयार कर डीएम के समक्ष पेश की जाएगी और उसके बाद जल्द ही वहां से लोगों को स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
- दीनानाथ शुक्ला, जिला समाज कल्याण अधिकारी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed