फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Motorcyclist injured after being hit by a speeding car.

Faridabad News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

Sun, 06 Sep 2026 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist injured after being hit by a speeding car.
फरीदाबाद। मोहम्दाबाद प्याऊ के पास 28 अगस्त को कार की टक्कर से घायल बाइक सवार की प्राथमिकी सात दिन बाद दर्ज हुई। हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती रशीद को डॉक्टर ने 29 अगस्त, 30 अगस्त और तीन सितंबर को बयान देने के लिए अनफिट बताया था।
विज्ञापन

चार सितंबर को डॉक्टर की अनुमति मिलने के बाद उसका बयान दर्ज किया गया, जिसके आधार पर धौज थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। धौज निवासी रशीद ने बताया कि वह 28 अगस्त को बाइक से घर लौट रहा था। दोपहर करीब 2:30 बजे मोहम्दाबाद प्याऊ के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने अचानक गांव की तरफ मोड़ते समय उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसके दाहिने पैर में फ्रैक्चर समेत सिर, माथे, छाती और बाएं पैर में चोट लगी। भतीजा हसीन उसे अल्फलाह अस्पताल लेकर गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 281 और 125(ए) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed