{"_id":"596362304f1c1bd1528b45ac","slug":"101499685424-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों से नकदी व सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दुकानों से नकदी व सामान चोरी
Updated Mon, 10 Jul 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। हाटा कस्बे के एक मकान में स्थित दो दुकानों में रविवार की रात चोरी हो गई। एक दुकान से 3500 रुपये नकद व कंप्यूटर सेट तथा दूसरी दुकान से 1200 रुपये नकद व कुछ अन्य सामान चोरी गए हैं। सोमवार की सुबह दुकानदारों को चोरी की इस घटना की जानकारी हुई।
हाटा कस्बे के तिलक नगर मुहल्ला निवासी संतोष मिश्रा की मकान जिला पंचायत डाक बंगला से सटे पूरब तरफ है। इसमें वे कृषि उपकरणों की दुकान चलाते हैं। इसी मकान के दूसरे हिस्से में गोरखपुर के रहने वाले सदानंद पांडेय की हर्बल दवाओं की एजेंसी भी है। रविवार की शाम दोनों लोग दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार को सुबह संतोष मिश्रा दुकान पर पहुंचे तो अंदर कागज बिखरा हुआ था। पीछे की दीवार में लगी खिड़की का ग्रील निकाला गया था। इसकी जानकारी होने पर अगल-बगल के अन्य लोग भी पहुंच गए। टूटी खिड़की के बाहर बांस की सीढ़ी लगी थी और वहां रस्सी तथा लोहे का राड पड़ा था। जानकारी होने पर हर्बल दवा एजेंसी के कर्मचारी भी आ गए। उस दुकान का काउंटर भी टूटा था तथा कंप्यूटर गायब था। हाटा कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर जल्दी ही इस मामले का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया। दुकानदारों के अनुसार कृषि उपकरण की दुकान से 1200 रुपये तथा कुछ अन्य सामान और हर्बल दवा एजेंसी के काउंटर से 3500 रुपये और एक कंप्यूटर सेट चोरी हुआ है।