{"_id":"68361562fe5b37c4aa0dc43f","slug":"crime-branch-employee-demanded-rs-7-lakh-smartness-saved-him-from-fraud-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-138241-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: क्राइम ब्रांच कर्मी बता मांगे सात लाख, होशियारी ने ठगी से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: क्राइम ब्रांच कर्मी बता मांगे सात लाख, होशियारी ने ठगी से बचाया
Wed, 28 May 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 28 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
मथौली। क्राइम ब्रांच का कर्मी बताकर एक जालसाज ने ठगी की कोशिश की, लेकिन पीड़ित ने रुपये देने से मना कर दिया और वह ठगी से बच गया। जालसाजों की यह तरकीब देखकर लोग हैरान हैं। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली पंचायत निवासी ताहिद अंसारी ने बताया कि उसके मोबाइल पर मंगलवार को सुबह करीब 9 बजे फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि मैं क्राइम ब्रांच लखनऊ से बोल रहा हूं, तुम मोबाइल पर ब्लू वीडियो देखते हो और सेक्स रैकेट से जुड़े हो। तुम्हारे उपर मुकदमा दर्ज कर सात लाख का जुर्माना लगाया जाएगा। बचना चाहते हो तो एक स्कैनर भेज रहा हूं उस पर पैसा भेजो। जब ताहिद ने पैसा भेजने से मना कर दिया तो काल करने वाला व्यक्ति अपशब्दों का प्रयोग करने लगा। ऐसा आपके साथ भी हो सकता है। जालसाज लोगों को फंसाकर रुपये ठगने के लिए तरह-तरह की तरकीब अपना रहे हैं, ऐसे जालसाजों से सतर्क रहने की जरूरत है।
इस संबंध में कसया सीओ कुंदन सिंह ने कहा कि ऐसे लोगाें के बहकावे में न आएं। ऐसी काल आने पर साइबर सेल के नंबर पर शिकायत दर्ज करा दें।
विज्ञापन
इस संबंध में कसया सीओ कुंदन सिंह ने कहा कि ऐसे लोगाें के बहकावे में न आएं। ऐसी काल आने पर साइबर सेल के नंबर पर शिकायत दर्ज करा दें।