{"_id":"65455eba57b0a9278d0df326","slug":"cricket-kanpur-defeated-lucknow-by-five-wickets-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-7147-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : कानपुर ने लखनऊ को पांच विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : कानपुर ने लखनऊ को पांच विकेट से हराया
विज्ञापन
- स्व. सूबेदार मुसाफिर अली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सेना कप-2023
संवाद न्यूज एजेंसी
पकवा इनार। स्व. सुबेदार मुसाफिर अली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सेना कप-2023 के पहले मैच में कानपुर की शिवा क्रिकेट एकेडमी ने लखनऊ की ध्रुव क्रिकेट एकेडमी को पांच विकेट से हरा दिया। इस टूर्नामेंट का आयोजन बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर स्टेडियम में शुक्रवार से किया गया।
कुशीनगर चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराया। टाॅस जीतकर शिवा क्रिकेट एकेडमी कानपुर ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी ध्रुव क्रिकेट एकेडमी लखनऊ की टीम 20.3 ओवर में 157 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में मैदान पर उतरी शिवा क्रिकेट एकेडमी कानपुर की टीम ने 17.5 ओवर में पांच विकेट पर 160 रन बनाकर मैच पांच विकेट से जीत लिया। शिवा क्रिकेट एकेडमी के प्रियांश पांडेय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। प्रियांश ने सर्वाधिक 35 रन बनाए और तीन विकेट झटके। मैच में अंपायरिंग फिरोज आलम व अमजद ने की। कमेंट्री शुभम चौधरी ने किया। अंत में आयोजक अजहर ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस दौरान सचिन पाठक, आदित्य सिंह, प्रमोद चौरसिया, अंशु मणि त्रिपाठी, आफताब आलम, रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे।