फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Crazy husband killed his wife by cutting her with a hoe, son saved her life by running away

Kushinagar News: सनकी पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी की हत्या, बेटे ने भागकर बचाई जान

Tue, 03 Oct 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 03 Oct 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Crazy husband killed his wife by cutting her with a hoe, son saved her life by running away
- कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकटा भानपुरवा गांव की घटना
विज्ञापन

-शराब के नशे में रविवार शाम को घर , भोर में घर के अंदर दिया घटना को अंजाम
-मौका पाकर घर से भाग निकला सनकी पति, घरवालों में मचा कोहराम

पडरौना। घर में सो रही पत्नी को सनकी पति ने कुदाल से काटकर मौत के घाट उतार दिया। मां की चीख सुनकर सो रहे बेटे की नींद खुली तो वह शोर मचाते हुए बाहर निकला, तब सनकी पिता ने बेटे को कुदाल से काटने के लिए दौड़ा लिया। खुद को घिरता देख बेटे ने बाउंड्रीवाल कूदकर पड़ोसी के घर में जाकर शोर किया, लोगों को घटना की जानकारी हुई। लाठी-डंडा लेकर पहुंचे लोगों को देख सनकी पति अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। पुलिस ने पति पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुट गई है।
परिवार वालों के मुताबिक कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकटा भानपुरवा गांव का निवासी संजय प्रसाद रविवार की शाम को शराब के नशे में घर पहुंचा। भोजन करने के बाद कमरे में सो गया। छत पर उसकी 38 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी और 16 वर्षीय बेटा सत्यम सो रहे थे।
विज्ञापन


सोमवार को भोर में बारिश आने पर प्रमिला और सत्यम नीचे आकर अलग-अलग कमरे में सो गए। कुछ देर बाद सनकी पति संजय ने सो रही प्रमिला के गर्दन पर कुदाल से वार किया। वह चीखते हुए बेहोश हो गई। मां की आवाज सुनकर बेटे सत्यम की नींद खुली तो वह शोर मचाते हुए घर से बाहर निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख पिता ने खून से सनी कुदाल लेकर बेटे को काटने के लिए दौड़ा लिया। खुद को घिरते देख बेटे ने बाउंड्रीवाॅल कूदकर पड़ोसी के घर में जाकर शोर किया, तो लोगों को घटना की जानकारी हुई। लाठी-डंडा लेकर पहुंचे लोगों को देखकर संजय अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला।
गांववालों ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। कुछ देर बाद पहुंची डायल 112 की पुलिस ने खून से लथपथ प्रमिला को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया। गर्दन और सिर में अधिक चोट थी। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सोमवार की सुबह करीब 8 बजे प्रमिला की मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही गांववालों की दरवाजे पर भीड़ जुट गई।
कप्तानगंज थाने के प्रभारी एसओ सूर्यभान यादव ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। गोरखपुर में महिला के शव का पोस्टमार्टम हुआ है।
000
शराब के नशे में पत्नी से करता था विवाद, उलाहना से परेशान थी
पुलिस की माने तो संजय सुबह से शाम तक शराब के नशे में रहता है। इसको लेकर पत्नी प्रमिला से आए दिन विवाद होता था। आस-पास के लोगों से भी संजय नशे में विवाद कर लेता था। पति की हरकत और उलाहना सुनकर प्रमिला शराब पीने का विरोध करती थी।

दोनों से तीन बेटे सूरज 20 वर्ष, शिवम 18 वर्ष और सत्यम 16 वर्ष हैं। सत्यम 10वीं का छात्र है। वह मां के साथ घर रहता है, जबकि सूरज और शिवम किसी शहर की प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। पुलिस ने प्रमिला की सास गोधनी देवी की तहरीर पर संजय प्रसाद पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed