फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two cousins drowned in the Gandak river in Kushinagar news in hindi

गंडक में डूबे 2 भाई: एक हफ्ते पहले गुजरात से घर आए थे, नदी में नहाते समय चली दोनों चचेरे भाइयों की जान

Mon, 06 Jul 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 06 Jul 2026 02:05 AM IST
सार

नहाते-नहाते दोनों नदी के उस हिस्से में चले गए, जहां काफी गहरा पानी था। जब तक दोनों संभल पाते, नदी की तेज धारा के चलते डूबने लगे। युवकों को डूबता देख किनारे मौजूद लोग नदी में
कूद पड़े। काफी मशक्कत के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों दम तोड़ चुके थे।

विज्ञापन
Two cousins drowned in the Gandak river in Kushinagar news in hindi
मृतक इब्राहिम व इसहाक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पडरौना कोतवाली क्षेत्र के अरनहवा गांव के जंगल टोला में रविवार को मातम पसर गया, जब दो चचेरे भाइयों की सुगौली के पास बड़ी गंडक में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। दोनों युवक दोपहर में नदी में नहाने गए थे, जहां गहरे पानी का अंदाजा नहीं मिलने के कारण डूब गए।

विज्ञापन


नदी में डूबने की सूचना मिलते ही दोनों युवकों के परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों गुजरात में अलग-अलग कंपनियों में नौकरी करते थे। एक सप्ताह पहले घर आए थे। अरनहवा गांव के जंगल टोला निवासी इब्राहिम अंसारी (21) और इशहाक (20) रविवार की दोपहर करीब 12 बजे बिहार के सुगौली क्षेत्र से गुजर रही बड़ी गंडक नदी में नहाने गए थे।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नहाते-नहाते दोनों नदी के उस हिस्से में चले गए, जहां काफी गहरा पानी था। जब तक दोनों संभल पाते, नदी की तेज धारा के चलते डूबने लगे। युवकों को डूबता देख किनारे मौजूद लोग नदी में
कूद पड़े। काफी मशक्कत के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों दम तोड़ चुके थे।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बदहवास हालत में परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों का शव गांव लाया गया। जवान बेटों की मौत से दोनों परिवारों के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है। गमगीन माहौल के बीच परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही दोनों युवकों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed